विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी ने शुरू किया खतरों का खेल, पहले टास्क में इन 4 सेलेब्स को मिला फियर फंदा?

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Tue, 16 May 2023 09:15 AM (IST)

Rohit Shetty Show Khatron Ke Khiladi 13 रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 के लिए सेलेब्स साउथ ...और पढ़ें

Rohit Shetty Show Khatron Ke Khiladi 13, Instagram
Rohit Shetty Show Khatron Ke Khiladi 13, Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Rohit Shetty Show Khatron Ke Khiladi 13: कलर्स टीवी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 के लिए कंटेस्टेंट्स साउथ अफ्रीका रवाना हो चुके हैं। जहां केपटाउन के घने जंगलों में टीवी के सुपरस्टार्स कई जानलेवा टास्क करने वाले हैं।

खतरों के खिलाड़ी 13 में कई बड़े और पॉपुलर नाम शामिल है। केप टाउन पहुंचे स्टार्स ने सोशल मीडिया पर अपनी अपडेट देनी भी शुरू कर दी है। वहीं, अब जानकारी सामने आ रही है कि होस्ट रोहित शेट्टी अपने पुराने रौब में लौट आए हैं और एक बार फिर खतरों का खेल शुरू कर दिया है।

4 कंटेस्टेंट्स को मिला फियर फंदा

खतरों के खिलाड़ी 13 के पहले टास्क की अपडेट सामने आई है, जिसमें 4 कंटेस्टेंट्स को फियर फंदा भी मिल गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केकेके 13 का पहला टास्क पानी से जुड़ा हुआ है, जिसमें कंटेस्टेंट्स को अपने डर का सामना करना है।

पहले टास्क में शामिल हुए ये स्टार्स

रिपोर्ट के अनुसार, खतरों के खिलाड़ी 13 के पहले टास्क के लिए 6 कंटेस्टेंट्स को चुना गया है। इस लिस्ट में अरिजीत तनेजा, शिव ठाकरे, रोहित रॉय, रूही चतुर्वेदी, ऐश्वर्या शर्मा और सौंदस मौकाफिर का नाम शामिल है।

इनकी चमकी किस्मत

केकेके 13 के फर्स्ट टास्क में इन सभी को पानी से जुड़ा टास्क परफॉर्म करना था, जिसे सिर्फ दो कंटेस्टेंट्स से ही ढंग से कर पाए। बाकी चार को शो के पहले टास्क में ही रोहित शेट्टी ने फियर फंदा दे दिया।

इन कंटेस्टेंट्स को मिला फियर फंदा

रिपोर्ट के मुताबिक, खतरों के खिलाड़ी 13 के पहले टास्क में अरिजीत, शिव, रोहित और सौंदस को फियर फंदा मिला। जबकि, ऐश्वर्या और रूही ने टास्क कंप्लीट किया और विनर बन गए। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

फैंस को करना होगा इंतजार

खतरों के खिलाड़ी 13 की अपटेड जानने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है, लेकिन शो से जुड़ी ये जानकारियां तब सामने आएगी जब केकेके 13 टीवी पर ऑन एयर होगा। शो के पहले एपिसोड में वाटर स्टंट के अलावा और भी बहुत कुछ फैंस के देखने के लिए होगा।