Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    खत्म हुई Khatron Ke Khiladi 13 की शूटिंग, ऐश्वर्या शर्मा ने बांधे रोहित शेट्टी की तारीफों के पुल

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Mon, 03 Jul 2023 05:33 PM (IST)

    Khatron Ke Khiladi 13 रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 की शूटिंग खत्म होने को आ गई है। कंटेस्टेंट्स के पोस्ट इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि वह केप टाउ ...और पढ़ें

    File Photo of Aishwarya Sharma and Rohit Shetty
    File Photo of Aishwarya Sharma and Rohit Shetty

    HighLights

    1. 'खतरों के खिलाड़ी 13' की शूटिंग हुई पूरी
    2. ऐश्वर्या शर्मा ने रोहित शेट्टी के लिए लिखा इमोशनल पोस्ट
    3. जुलाई के मिड वीक में शुरू हो सकता है शो

    नई दिल्ली, जेएनएन। खतरनाक स्टंट से भरे 'खतरों के खिलाड़ी' के 13वें सीजन शूटिंग पूरी हो चुकी है। जुलाई के दूसरे हफ्ते से शो के ऑनएयर हो जाने की चर्चा है। इस बीच कंटेस्टेंट्स ने शूट पूरा होने के बाद शो से जुड़े कुछ पलों को याद करते हुए पोस्ट शेयर किए हैं। ऐश्वर्या शर्मा, जो कि कथित तौर पर 'खतरों के खिलाड़ी 13' की फाइनलिस्ट बताई जा रही हैं, उन्होंने रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की तस्वीर के साथ एक पोस्ट शेयर किया है।

    'गुम है किसी के प्यार में' की एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा ने इस सीरियल से ख्याती प्राप्त करने के बाद रियलिटी शो की तरफ रुख कर लिया। उन्हें 'खतरों के खिलाड़ी 13' के लिए अप्रोच किया गया, और उन्होंने हां कर दी। ऐश्वर्या ने मई महीने में शो की शूटिंग शुरू की थी। शुरुआती टास्क में ही उन्हें भयंकर चोट लग गई थी, जिसकी फोटो उन्होंने अपने फैंस के साथ शेयर की थी।

    'मेरी लाइफ के मेंटर, मोटिवेशन और ताकत बन गए'

    उतार-चढ़ाव भरी उनकी यह जर्नी अब अंतिम पड़ाव पर आ गई है। एक्ट्रेस ने शो की शूटिंग पूरी कर ली है। उन्होंने रोहित शेट्टी के साथ एक प्यारी-सी फोटो शेयर कर लिखा है, ''अब मैं उस शख्स को गुड बाय कहूंगी, जो कि मेरी लाइफ के मेंटर, मोटिवेशन और मेरी ताकत बन गए हैं।''

    उन्होंने आगे लिखा, ''आपने न सिर्फ हमें गाइड किया है, बल्कि आप हमारे साथ सभी स्टंट्स भी परफॉर्म कर रहे थे। रोहित सर हर चीज के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। आशा करती हूं कि आपसे जल्द मिलूंगी। बाय-बाय। हेलीकॉप्टर को जल्द ही उड़ाऊंगी। और मुझे मेरे सभी डर पर काबू पाने का मौका देने के लिए पूरी कलर्स टीम को बहुत-बहुत धन्यवाद।''

    खबरें और भी

    'खतरों के खिलाड़ी 13' अपडेट

    'खतरों के खिलाड़ी 13' के लिए टॉप 2 फाइनलिस्ट का नाम सामने आ गया है। ऐश्वर्या और शिव ठाकरे के टॉप 2 में शामिल होने की चर्चा तेज है। शिव ठाकरे स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट हैं। ऐश्वर्या शर्मा भी कांटे की टक्कर देने वालों में से एक हैं। 'खतरों के खिलाड़ी 13' के कई प्रोमो सामने आ चुके हैं। फैंस को बस शो के शुरू होने का इंतजार है।