Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sheezan Khan: 'मैं अली था और हमेशा रहूंगा', शीजान ने 'अली बाबा' से अलग होने पर तोड़ी चुप्पी, शेयर किया वीडियो

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Tue, 23 May 2023 02:03 PM (IST)

    Khatron Ke Khiladi 13 Contestant Sheezan Khan शीजान खान अपने नए रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस बीच एक्टर ने अपन ...और पढ़ें

    Khatron Ke Khiladi 13 Contestant Sheezan Khan, Instagram
    Khatron Ke Khiladi 13 Contestant Sheezan Khan, Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Khatron Ke Khiladi 13 Contestant Sheezan Khan: तुनिषा शर्मा डेथ केस में फंसे एक्टर शीजान खान लंबे समय से सुर्खियों में छाए हुए हैं। अब एक्टर ने अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल में अपने किरदार को लेकर पहली बार बात की है।

    शीजान खान और तुनिषा शर्मा टीवी शो अली बाबा दास्तान-ए-काबुल में लीड एक्टर्स थे, लेकिन एक्ट्रेस की डेथ के बाद शीजान पुलिस के चक्कर में फंस गए। इसके बाद शो से भी उन्हें हाथ धोना पड़ गया था।

    शीजान के लिए फिक्रमंद हुए फैंस

    शीजान खान के फैंस अब तक कई बार उन्हें लेकर फिक्रमंद हो चुके हैं। अब एक्टर ने खुद ही फैंस के सवालों का जवाब दिया है। इसके साथ ही उन्होंने शो से अपने जुड़ाव के बारे में भी बताया।

    View this post on Instagram

    A post shared by Sheezan M Khan BABA (@sheezan9)

    क्या अली बाबा में वापसी करेंगे शीजान ?

    शीजान खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अली बाबा में अपने किरदार के बारे में बात की। शीजान ने कहा,  "अभी भी लोग पूछते रहते हैं कि अलीबाबा क्यों छोड़ा? कहां छोड़ा, मैंने कभी अली का किरदार नहीं निभाया, मैं खुद अली था और मैं अली हूं। कहां छोड़ा? मैंने नहीं छोड़ा है, बस एक बंधन से टूट कर दूसरे बंधन में आ गए। और क्या?"

    View this post on Instagram

    A post shared by Sheezan M Khan BABA (@sheezan9)

    क्या आगे बढ़ पाए शीजान ?

    एक्टर ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि यही एक कलाकार की खूबी होती है, जो अपने आप को एक जगह रोकता नहीं है। आगे आगे बढ़ता रहता है, और बढ़ना भी चाहिए, उसी को कला कहते हैं। मैं बहुत खुश हूं इसलिए मुझे लगता है कि यही मायने रखता है।"

    क्या रोहित शेट्टी के शो में खुश हैं एक्टर ?

    अली बाबा से अलग होने के बाद शीजान खान को खतरों के खिलाड़ी 13 का ऑफर मिला। जिसकी शूटिंग के लिए वो इन दिनों साउथ अफ्रीका के केप टाउन गए हुए हैं। शो से उन्होंने अब तक अपनी कई तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं, जिनमें शीजान बाती कंटेस्टेंट्स संग मस्ती करते हुए नजर आए।