Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    KKK 13 Grand Finale: पानी में जाकर शिव ठाकरे की हालत हुई थी खराब, करंट के झटके खाकर चकरा गया था डीनो का सिर

    Updated: Wed, 11 Oct 2023 02:04 PM (IST)

    KKK 13 Grand Finale रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए जाने वाला खतरों के खिलाड़ी 13 बहुत जल्द खत्म होने वाला है। शो के लिए टॉप 5 कंटेस्टेंट्स का नाम फाइनल ...और पढ़ें

    File Photo of Khatron ke Khiladi 13 Contestants and Rohit Shetty
    File Photo of Khatron ke Khiladi 13 Contestants and Rohit Shetty

    HighLights

    1. 'खतरों के खिलाड़ी 13' का ग्रैंड फिनाले है नजदीक
    2. कंटेस्टेंट्स ने बताया अपना सबसे बड़ा डर
    3. शिव को लगता है पानी से डर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फेमस शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' अंतिम पड़ाव पर है। शो बस कुछ ही दिन और दिखाया जाएगा, इसके बाद फैंस को इस सीजन के लिए अपना विनर मिल जाएगा। 'खतरों के खिलाड़ी 13' में जंग शिव ठाकरे, अर्जित तनेजा, ऐश्वर्या शर्मा, डीनो जेम्स और रश्मित कौर के बीच है। इन सबने अब तक एक से बढ़कर एक खतरों को पार किया है और एक आखिरी बार फिर एक बड़ा खतरा पार करने को तैयार हैं।

    फिनाले राउंड से पहले इन कंटेस्टेंट्स ने अपने सबसे बड़े डर का खुलासा किया है। मेकर्स की ओर से पांचों कंटेस्टेंट्स का वीडियो शेयर किया गया है। सभी खिलाड़ियों ने अपने डर के बारे में बताया है। किसी को ऊंचाई से, तो किसी को करंट से सबसे बड़ा झटका लगा।

    ऐश्वर्या को लगता है इससे डर

    ऐश्वर्या शर्मा ने बताया कि उन्हें क्रोकोडाइल से बहुत डर लगता है। मगरमच्छ के स्टंट को करने में उनकी हालत खराब हो गई थी। डीनो जेम्स ने कहा कि उन्हें करंट वाले स्टंट से डर लगा था। उन्होंने कहा कि यह ऐसा स्टंट है, जिसे आप कर नहीं सकते। रश्मित कौर का सबसे बड़ा डर शो में किए गए सारे स्टंट थे। शिव ने कहा कि पानी ने उन्हें बहुत डर लगता है और अर्जित ने ऊंचाई से परफॉर्म किए गए स्टंट को अपना सबसे बड़ा फीयर बताया।

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    कब लगा था सबसे ज्यादा डर?

    ऐश्वर्या ने बताया कि पानी वाला एक स्टंट करने पर उन्हें सबसे ज्यादा डर लगा था। डीनो ने कहा कि एक स्टंट में जैसी ही सब पहुंचे, उनके पैर बांध दिए गए थे। इससे वह काफी घबरा गए थे। रश्मित ने कहा कि उन्हें टास्क परफॉर्म करने में डर नेकस्ट लेवल लगा। शिव ठाकरे ने पानी के स्टंट को यहां भी अपना सबसे बड़ा डर बताया। अर्जित ने सेमी फिनाले के स्टंट को अपना सबसे खतरनाक स्टंट बताया।

    खबरें और भी

    कब है फिनाले?

    'खतरों के खिलाड़ी 13' का ग्रैंड फिनाले 14 अक्टूबर को रात 9 बजे है। फिनाले कलर्स चैनल पर दिखाया जाएगा।