Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Khatron Ke Khiladi 13: शीजान खान को कोर्ट से राहत, विदेश यात्रा की मिली इजाजत, KKK13 में होंगे शामिल

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Wed, 03 May 2023 05:45 PM (IST)

    Sheezan Khan In Khatron Ke Khiladi 13 शीजान खान को लेकर हाल ही में जानकारी सामने आई थी कि एक्टर को खतरों के खिलाड़ी के लिए अप्रोच किया गया है। अब जानक ...और पढ़ें

    Sheezan Khan In Khatron Ke Khiladi 13, Twitter
    Sheezan Khan In Khatron Ke Khiladi 13, Twitter

    नई दिल्ली, जेएनएन। Sheezan Khan In Khatron Ke Khiladi 13: शीजान खान पिछले काफी समय से खबरों में बने हुए हैं। एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा डेथ केस में एक्टर का नाम आया था, जिसके चलते उन्हें जेल की हवा तक खानी पड़ गई थी।

    शीजान खान की याचिका

    शीजान खान को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि उन्होंने मुंबई के वसई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी और अपना पासपोर्ट वापिस मांगा था। इसके साथ ही ये भी जानकारी सामने आई थी कि एक्टर को स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 के लिए अप्रोच किया गया था और यही वजह है कि एक्टर ने कोर्ट से अपना पासपोर्ट वापिस मांगा।

    खतरों के खिलाड़ी में होंगे शामिल

    अब जानकारी सामने आई है कि शीजान खान को कोर्ट ने इंटरनेशनल ट्रैवल करने की इजाजत दे दी है। ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, शीजान खान के वकील ने कहा, हम कोर्ट का शुक्रिया अदा करते हैं कि उन्होंने शीजान को खतरों के खिलाड़ी के लिए विदेश यात्रा करने की इजाजत दे दी।

    शीजान पर लगे गंभीर आरोप

    बीते साल दिसंबर में शीजान खान को-स्टार तुनिषा शर्मा के कथित सुसाइड केस को लेकर चर्चा में आए थे। एक्ट्रेस की मां ने शीजान खान पर तुनिषा को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगाया।

    खबरें और भी

    काटनी पड़ी जेल की सजा

    कथित तौर पर तुनिषा शर्मा ने शूटिंग के बीच अपने को-स्टार शीजान खान के मेकअप रूम में जाकर सुसाइड कर लिया था। जिसके बाद इस मामले में शीजान खान फंस गए। यहां तक कि एक्टर को दो महीने के लिए जेल की हवा तक खानी पड़ गई थी। फिलहाल वो जमानत पर बाहर हैं।

    KKK13 का कन्फर्म कंटेस्टेंट

    खतरों के खिलाड़ी 13 जल्द शुरू होने वाला है। शो के पहले कन्फर्म कंटेस्टेंट को लेकर हाल ही में खबर सामने आई थी। बिग बॉस 16 के रनर अप शिव ठाकरे केकेके 13 के पहले कन्फर्म कंटेस्टेंट बन गए हैं। उनके अलावा अंजलि आनंद, रूही चतुर्वेदी, अंजुम फकीह, अर्जित तनेजा, मधुर मौफकीर, अर्चना गौतम, नायरा बनर्जी और सुमेध मुद्गलकर भी केकेके 13 के लिए कन्फर्म हो गए हैं।