यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी के शो से कटा एक और कंटेस्टेंट का पत्ता, जानें इस बार किसका टूटा सपना?
Khatron Ke Khiladi 13 Elimination खतरों के खिलाड़ी 13 का एलिमिनेशन चर्चा में बने हुआ है। अब जानकारी सामने आई है कि शो के पहले राउंड में डबल एलिमिनेशन ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Khatron Ke Khiladi 13 Elimination: रोहित शेट्टी के स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 की शूटिंग साउथ अफ्रीका के केप टाउन में चल रही हैं। शो में शामिल कंटेस्टेंट शूटिंग सेट के कई खूबसूरत लोकेशन से अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर चुके हैं।
खतरों के खिलाड़ी 13 में शामिल सभी 14 कंटेस्टेंट्स शो में खूब मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस बीच एलिमिनेशन के झटके भी इनकी खुशियों में सेंध मार रहे है।
कितने राउंड में हुआ एलिमिनेशन ?
खतरों के खिलाड़ी 13 को लेकर हाल ही में खबर आई थी शो के पहले राउंड में डबल एलिमिनेशन होने वाले है। पहले एलिमिनेटेड कंटेस्टेंट को लेकर जानकारी भी सामने आ गई थी। वहीं, अब दूसरे एविक्शन को लेकर अपडेट आई है।
कौन सबसे पहले हुआ बाहर ?
खतरों के खिलाड़ी 13 को लेकर ताजा जानकारी सामने आई है, जिसके अनुसार, शो के पहले राउंड के एलिमिनेशन की शूटिंग हो चुकी है और दो कंटेस्टेंट्स बाहर भी हो चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, खतरों के खिलाड़ी 13 से सबसे पहला एलिमिनेशन कुंडली भाग्य एक्ट्रेस रूही चतुर्वेदी का हुआ है।
View this post on Instagram
दूसरे राउंड में किसकी हुई छुट्टी ?
वहीं, दूसरे एलिमिनेशन के लिए चार कंटेस्टेंट्स ने टास्क परफॉर्म किया और इनमें से एक को रोहित शेट्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। खतरों के खिलाड़ी 13 के दूसरे राउंड में ऐश्वर्या शर्मा, डीनो जेम्स, अंजलि आनंद और एक अन्य कंटेस्टेंट ने एलिमिनेशन टास्क परफॉर्म किया। टास्क हारने वाले सेलेब का नाम अभी सामने नहीं आया, लेकिन इन चारों में से किसी एक की केकेके 13 से छुट्टी हो गई है।
खबरें और भी
View this post on Instagram
केकेके 13 में कौन-कौन सेलेब है शामिल ?
खतरों के खिलाड़ी 13 में शामिल कंटेस्टेंट्स की बात करें तो शे में इस बार रोहित बोस राय, डेजी शाह, शिव ठाकरे, अर्चना गौतम, अंजलि आनंद, नायरा एम बनर्जी, अंजुम फकीह, रूही चतुर्वेदी, ऐश्वर्या शर्मा, अर्जित तनेजा, शीजान खान, डिनो जेम्स, रश्मीत कौर और सौंदस मौफकीर शामिल हैं।