Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Khatron Ke Khiladi 13 Elimination: इस बार हुआ ऐसा एविक्शन कि भड़के लोग, रोहित शेट्टी के शो पर लगाए गंभीर आरोप

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Mon, 11 Sep 2023 10:58 AM (IST)

    Rohit Shetty Show Khatron Ke Khiladi 13 Elimination रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 13 में इस बार ऐसा एलिमिनेशन हुआ कि दर्शक भड़क गए। केकेके 13 से ...और पढ़ें

    Rohit Shetty Show Khatron Ke Khiladi 13 Elimination
    Rohit Shetty Show Khatron Ke Khiladi 13 Elimination

    HighLights

    1. एलिमिनेश में फंसे ये कंटेस्टेंट्स
    2. इस कंटेस्टेंट ने बीच में छोड़ा टास्क
    3. नाराज हुए केकेके 13 के दर्शक

    नई दिल्ली, जेएनएन। Khatron Ke Khiladi 13 Elimination: खतरनाक स्टंट्स से भरा रोहित शेट्टी का रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 एक बार फिर खबरों में बना हुआ। हालांकि, अब शो कई गंभीर आरोप झेल रहा है,  क्योंकि इस हफ्ते हुए एलिमिनेशन ने दर्शकों के सब्र का बांध तोड़ दिया है।

    रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 13 में होने वाले एलिमिनेशन हमेशा दर्शकों का ध्यान खींचते हैं। इस बार भी खतरनाक स्टंट करके कुछ कंटेस्टेंट्स ने खुद को सुरक्षित किया। वहीं, कुछ फियर फंदे में फंस गए, लेकिन जब एलिमिनेट होने की बारी आई तो, रोहित शेट्टी ऐसे ट्विस्ट लेकर आए कि हर कोई हैरान रह गया।

    एलिमिनेश में फंसे ये कंटेस्टेंट्स

    खतरों के खिलाड़ी 13 के रविवार के एपिसोड में अर्जित तनेजा, सौंदस मौफाकिर, अर्चना गौतम, रश्मीत कौर और ऐश्वर्या शर्मा पर फियर फंदा था। रोहित शेट्टी ने इन सभी को टास्क परफॉर्म करके खुद को बचाने का मौका दिया। सभी कंटेस्टेंट्स ने खुद को सेफ करने के लिए पूरी मेहनत की, लेकिन अंत में ऐश्वर्या शर्मा और सौंदस मौफाकिर एलिमिनेशन में फंस गए।

    इस कंटेस्टेंट ने बीच में छोड़ा टास्क

    रोहित शेट्ट ने एलिमिनेशन राउंड में ऐश्वर्या शर्मा और सौंदस मौफाकिर को पानी से जुड़ा टास्क करने के लिए दिया। दोनों ने खतरों के खिलाड़ी 13 में टिके रहने के लिए टास्क करने की पूरी कोशिश की। सौंदस ने टास्क को कंप्लीट किया। वहीं, ऐश्वर्या शर्मा ने टास्क को बीच में ही छोड़ दिया। इसके साथ ही ये साफ हो गया कि सौंदस बच गई हैं और ऐश्वर्या एलिमिनेट हो जाएंगी।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    नाराज हुए केकेके 13 के दर्शक

    रोहित शेट्टी ने अंत में सबको ये बताते हुए हैरान कर दिया कि खतरों के खिलाड़ी 13 में इस हफ्ते कोई एलिमिनेशन नहीं होगा। होस्ट ने ये भी कहा कि अब शो के इस सीजन में आगे कोई नो एलिमिनेश वीक नहीं होगा यानी ये आखिरी बार है, जब कंटेस्टेंट्स की किस्मत ने उन्हें बचा लिया।

    शो पर लगे गंभीर आरोप

    खतरों के खिलाड़ी 13 में लिया गया ये फैसला कई दर्शकों को पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया पर फैंस ने अपनी भड़ास निकाली और केकेके 13 को स्क्रिप्टेड बताया।

    यहां तक कि खतरों के खिलाड़ी 13 के मेकर्स पर ऐश्वर्या शर्मा को बार-बार बचाने के भी इल्जाम लगे।