विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी के शो में ये स्टार्स लगाएंगे जान की बाजी, देखें 13 कंटेस्टेंट्स की लिस्ट

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Thu, 04 May 2023 07:13 PM (IST)

Rohit Shetty Show Khatron Ke Khiladi 13 Contestant List रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 ...और पढ़ें

Rohit Shetty Show Khatron Ke Khiladi 13 Contestant List, Instaram
Rohit Shetty Show Khatron Ke Khiladi 13 Contestant List, Instaram

नई दिल्ली, जेएनएन। Rohit Shetty Show Khatron Ke Khiladi 13 Contestant List: टीवी का पॉपुलर स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी का नया सीजन जल्द टीवी पर वापसी करने वाला है। शो के होस्ट रोहित शेट्टी का डेयरिंग अंदाज और जानलेवा स्टंट का कॉन्सेप्ट शो को बाकी रियलिटी शोज से अलग बनाता। यही बात दर्शकों के दिल को जीत लेती है।

खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 की चर्चा

पिछले काफी दिनों से खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 लगातार चर्चा में बना हुआ है। पहले शो की प्रीमियर डेट को लेकर शो खबरों में छाया हुआ था। अब केकेके 13 के कंटेस्टेंट्स को लेकर चर्चा हो रही है।

कई पॉपुलर सेलेब्स होंगे शामिल

खतरों के खिलाड़ी 13 को लेकर टीवी, रियलिटी शो और सोशल मीडिया सेंसेशन तक, कई पॉपुलर सेलेब्स के नाम सामने आए। वहीं, अब शो के लगभग सभी कन्फर्म कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ चुके हैं।

स्टार्स ने कन्फर्म की दावेदारी

खतरों के खिलाड़ी 13 में शामिल होने वाले इन स्टार्स में से ज्यादातर ने खुद ही शो में अपनी हिस्सेदारी की खबर कन्फर्म की है। हालांकि, चैनल की तरफ से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

खतरों के खिलाड़ी 13 की कंटेस्टेंट लिस्ट

खतरों के खिलाड़ी 13 के लगभग सभी 13 कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ चुके हैं। नाम के अनुसार केकेके 13 में 13 सेलेब्स खतरनाक टास्क करते हुए नजर आएंगे। आइए जानते ये 13 कंटेस्टेंट्स कौन हैं। यहां देखें लिस्ट...

  • ऐश्वर्या शर्मा
  • शीजान खान
  • रोहित रॉय
  • शिव ठाकरे
  • अर्चना गौतम
  • अंजलि आनंद
  • रुचि चतुर्वेदी
  • अंजुम फकीह
  • अरजित तनेजा
  • सौंदस मौफकीर
  • सुमेध मुद्गलकर
  • नायरा बनर्जी
  • मुनव्वर फारुकी

कब शुरू होगा खतरों के खिलाड़ी सीजन 13

खतरों के खिलाड़ी 13 को लेकर बज लगातार बना हुआ है। रिपोर्ट्स के अनुसार, शो की शूटिंग मई के आखिरी हफ्ते तर शुरु हो जाएगी, जिसके लिए कंटेस्टेंट्स होस्ट संग विदेश के लिए रवाना हो जाएंगे। वहीं, केकेके 13 जून के आखिर या फिर जुलाई के पहले हफ्ते में टीवी पर दस्तक दे सकता है।