Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Khatron Ke Khiladi 13 में होगी टीवी के मोस्ट पॉपुलर एक्टर की एंट्री, नाम सुन BB16 स्टार्स में मचेगी खलबली

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Mon, 27 Mar 2023 09:55 AM (IST)

    Rohit Shetty Show Khatron Ke Khiladi 13 Update कलर्स टीवी का रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 पिछले काफी समय से चर्चा में बना हुआ है। अब शो को लेकर ...और पढ़ें

    Rohit Shetty Show Khatron Ke Khiladi 13 Update, Twitter
    Rohit Shetty Show Khatron Ke Khiladi 13 Update, Twitter

    नई दिल्ली, जेएनएन। Rohit Shetty Show Khatron Ke Khiladi 13 Update: कलर्स टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो खतरों के खिलाड़ी का नया सीजन शुरू होने से पहले ही चर्चा में बना हुआ है। शो के कंटेस्टेंट्स को लेकर दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट बनी हुई है। अब शो में एक और एक्टर के एंट्री की खबर सामने आई है, जो टीवी का बेहद पॉपुलर फेस है और तगड़ी फैन फॉलोइंग रखता है।

    रोहित शेट्टी की फटकार

    कलर्स टीवी के इस स्टंट बेस्ड रियलिटी शो को रोहित शेट्टी होस्ट करते आए हैं। उन्होंने अब तक कई सुपरहिट सीजन दिए हैं। शो में कंटेस्टेंट संग उनकी मस्ती और फटाकर दोनों दर्शकों को एंटरटेन करते हैं। उन्होंने बिग बॉस 16 के दौरान खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 की घोषणा की थी।

    नए सीजन की घोषणा

    सलमान खान के शो में उन्होंने टॉप 5 कंटेस्टेंट्स से स्टंट करवाया था और खतरों के खिलाड़ी में एंट्री करने का सीधा मौका दिया था। इस टास्क में शालीन भनोट ने सबसे अच्छा परफॉर्म किया और रोहित शेट्टी ने उन्हें शो भी ऑफर किया, लेकिन शालीन ने शो में आने से मना कर दिया क्योंकि उन्हें कई चीजों से डर लगता है।

    इस टीवी एक्टर को ऑफर हुआ शो

    खतरों के खिलाड़ी 13 के कंटेस्टेंट्स को लेकर अब तक कई सेलेब्स के नाम सामने आ चुके हैं। इस लिस्ट में अब एक नया नाम शामिल हो गया है। टेली चक्कर की खबर के अनुसार, कुंडली भाग्य के लीड एक्टर धीरज धूपर को खतरों के खिलाड़ी 13 से ऑफर मिला है। मेकर्स और एक्टर के बीच अभी बात चल रही है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो रोहित शेट्टी के शो में धीरज स्टंट करते हुए जल्द नजर आएंगे। हालांकि, मेकर्स की तरह से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

    खबरें और भी

    टीवी का पॉपुलर फेस हैं धीरज

    धीरज धूपर के टीवी शो की बात करें तो लंबे समय तक कुंडली भाग्य का हिस्सा रहे थे। शो में श्रद्धा आर्या संग उनकी जोड़ी को फैंस ने खूब प्यार दिया। कुंडली भाग्य की टॉप रेटिंग के बीच उन्होंने शो को छोड़ने का फैसला कर लिया। इसके बाद उन्हें शेरदिल- शेरगिल नाम का शो ऑफर हुआ। इसके साथ ही वो डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा सीजन 10 का भी हिस्सा बनें। हालंकि, बाद में हेल्थ प्रॉब्लम की वजह से उन्होंने शो को बीच में ही छोड़ दिया।