यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Khatron Ke Khiladi 13: शाह रुख खान के गाने पर जमकर नाचे शिव ठाकरे-अर्चना गौतम, सामने आया शो का प्रोमो वीडियो
Khatron Ke Khiladi 13 Latest Promo बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी का रियलिटी शो इस समय खतरों के खिलाड़ी 13 इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। इ ...और पढ़ें

HighLights
- शाह रुख के इस गाने पर शिव और अर्चना ने किया डांस
- रिलीज हुआ खतरों के खिलाड़ी 13 का लेटेस्ट प्रोमो
- जल्द होगा रोहित शेट्टी के शो का ग्रैंड फिनाले
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Khatron Ke Khiladi 13 Latest Promo Video: छोटे पर्दे के सबसे पॉपुलर रियलिटी शो के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें खतरों के खिलाड़ी 13 का नाम जरूर शामिल होगा। लंबे समय से हिंदी सिनेमा के मशहूर निर्देशक रोहित शेट्टी का ये शो दर्शकों का भरपूर मनोंरजन करते आ रहा है।
ऐसे में इस बार सीजन 13 के जरिए भी खतरों के खिलाड़ी फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बीच खतरों के खिलाड़ी 13 का एक लेटेस्ट प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें शो के कंटेस्टेंट्स शिव ठाकरे और अर्चना गौतम बॉलीवुड सुपरस्टार शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) के इस पॉपुलर सॉन्ग पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं।
शाह रुख के इस गाने पर शिव और अर्चना ने किया डांस
शुक्रवार शाम को कलर्स टीवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर टीवी शो खतरों के खिलाड़ी 13 का एक लेटेस्ट प्रोमो वीडियो शेयर किया है। इस प्रोमो वीडियो में शिव ठाकरे और अर्चना गौतम सिंह को शो के होस्ट रोहित शेट्टी एक मजेदार टास्क देते हुए नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
दरअसल रोहित शो के कंटेस्टेंट्स शिव और अर्चना से एक गाने पर डांस करने के लिए कहते हैं और ये गाना कोई और नहीं बल्कि शाह रुख खान की सुपरहिट फिल्म 'कुछ कुछ होता है' का 'ये लड़की है दिवानी' होता है। इस गाने पर अर्चना गौतम और शिव ठाकरे शानदार तरीके से डांस कर महफिल लूटते नजर आ रहे हैं।
खबरें और भी
जबकि शो की दूसरी कंटेस्टेंट्स ऐश्वर्या शर्मा इन दोनों का वीडियो शूट करती नजर आ रही हैं। शिव और अर्चना का ये डांस इतना मजेदार है, जिसे देखकर आपको भी मजा आ जाएगा। सोशल मीडिया पर खतरों के खिलाड़ी 13 के इस लेटेस्ट प्रोमो को काफी पसंद किया जा रहा है।
जल्द होगा खतरों के खिलाड़ी 13 का फिनाले
रोहित शेट्टी के पॉपुलर शो खतरों के खिलाड़ी 13 का ग्रैंड फिनाले बहुत जल्द होने वाला है। आने वाले सप्ताह में शो के लगभग सभी फाइनिल्ट के नाम भी सामने आ सकते हैं। ऐसे में 14 अक्टूबर को खतरों के खिलाड़ी 13 का फिनाले हो सकता है।
ये इसलिए भी तय माना जा रहा है कि क्योंकि 15 अक्टूबर से कलर्स टीवी पर सलमान खान का कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस सीजन 17 भी शुरू होने जा रहा है।
ये भी पढ़ें- Khufiya Review: रहस्य और रोमांच के साथ कलाकारों की दमदार अदाकारी, विशाल और तब्बू की शानदार वापसी