यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Khatron Ke Khiladi को इन सेलेब्स के दमखम ने बनाया जानदार, TV के ये सेलेब्स उठा चुके हैं ट्रॉफी, जानें इतिहास
Khatron Ke Khiladi 13 टीवी का पॉपुलर शो खतरों के खिलाड़ी एक बार फिर चर्चा में बना हुआ है। शो का नया सीजन शुरू होने वाला है। इसके साथ ही रोहित शेट्टी औ ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Khatron Ke Khiladi 13: फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी, कलर्स टीवी के पॉपुलर रियलिटी शोज की लिस्ट में शामिल है। रोहित शेट्टी की दमदार एक्टिंग और कंटेस्टेंट्स का निडर अंदाज शो के हर सीजन को दिलचस्प बनाता है। अब केकेके का 13वां सीजन जल्द शुरू होने वाला है।
फिर जान की बजाई लगाएंगे सेलेब्स
खतरों के खिलाड़ी 13 की शूटिंग स्टार्ट हो चुकी है और कंटेस्टेंट्स की कन्फर्म लिस्ट भी मेकर्स ने जारी कर दी है। इस बार भी टीवी के कई पॉपुलर चेहरे शो का हिस्सा बने है और ट्रॉफी जीतने के लिए अपने जान की बजाई लगाएंगे।
फिर से छाया केकेके 13 का खुमार
शो को टेलीकास्ट होने में अभी वक्त है, लेकिन केकेके 13 का बज बन चुका है। यहां तक कि फैंस अभी से सोशल मीडिया पर अपने फेवरेट कंटेस्टेंट्स को सपोर्ट करने लग गए है। खतरों के खिलाड़ी 13 के आगाज से पहले आइए जानते है शो के इतिहास के बारे में...
View this post on Instagram
किसने-किसने किया होस्ट ?
खतरों के खिलाड़ी को अब तक बॉलीवुड के कई हैंडसम सुपरस्टार्स होस्ट कर चुके हैं। इनमें एक हसीना का नाम भी शामिल है, जिन्होंने शो में अपने ग्लैमर का खूब तड़का लगाया था। यहां देखें खतरों के खिलाड़ी को होस्ट कर चुके सेलेब्स की लिस्ट...
अक्षय कुमार- खतरों के खिलाड़ी के सबसे पहले सीजन को अक्षय कुमार ने होस्ट किया था। उन्होंने इसके बाद दूसरा और चौथा सीजन भी होस्ट किया था।
खबरें और भी
प्रियंका चोपड़ा- अक्षय कुमार के बाद खतरों के खिलाड़ी के सीजन 3 को प्रियंका चोपड़ा ने होस्ट किया था।
रोहित शेट्टी- खतरों के खिलाड़ी के लिए रोहित शेट्टी लंबी रेस की घोड़े की तरह हैं। उन्होंने पांचवें सीजन से शुरुआत की थी और अब तक होस्ट करते आ रहे हैं। रोहित अब तक 5,6,8,9,10,11 और 12वें सीजन को होस्ट कर चुके हैं।
अर्जुन कपूर- खतरों के खिलाड़ी के सीजन 7 को एक्टर अर्जुन कपूर ने होस्ट किया था।

कौन-कौन जीत चुका है ट्रॉफी ?
पहले सीजन से लेकर अब तक खतरों के खिलाड़ी 13 में टीवी के कई पॉपुलर स्टार्स हिस्सा ले चुके हैं, जिन्होंने रोहित शेट्टी के साथ मिलकर दर्शकों को एंटरटेनमेंट का फुल डोज दिया। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा टीवी की सीधी-सादी बहुओं ने बटोरी। शो में एक्ट्रेसेस ने जानलेवा और खतरनाक स्टंट करके फैंस को हैरान कर दिया। यहां देखें खतरों के खिलाड़ी के अब तक के विनर्स की लिस्ट...

इस बार मुकाबले में है कौन-कौन ?
खतरों के खिलाड़ी 13 में शामिल कंटेस्टेंट्स की बात करें तो शो में 14 कंटेस्टेंट्स शामिल हैं। इनमें रोहित बोस राय, डेजी शाह, शिव ठाकरे, अर्चना गौतम, अंजलि आनंद, नायरा एम बनर्जी, अंजुम फकीह, रूही चतुर्वेदी, ऐश्वर्या शर्मा, अर्जित तनेजा, शीजान खान, डिनो जेम्स, रश्मीत कौर और सौंदस मौफकीर शामिल हैं।