Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Khatron Ke Khiladi 13: अब अंजुम फकीह हुईं चोटिल, श्रद्धा आर्या ने की घर वापिस आने की रिक्वेस्ट

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sun, 11 Jun 2023 06:20 PM (IST)

    Khatron Ke Khiladi 13 खतरों के खिलाड़ी 13 के सेट पर अंजुम फकीह चोटिल हो गई है। इससे उनकी दोस्त श्रद्धा आर्या को दुख हुआ है। उन्होंने अंजुम से वापिस आने ...और पढ़ें

    Khatron Ke Khiladi 13, anjum fakih news
    Khatron Ke Khiladi 13, anjum fakih news

    नई दिल्ली, जेएनएन। Khatron Ke Khiladi 13: खतरों के खिलाड़ी 13 में अंजुम फकीह ने भी भाग लिया है। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर जानकारी दी थी कि उन्हें स्टंट करते समय चोट लग गई थी। इसपर उनके साथ एक शो में नजर आई श्रद्धा आर्या ने उनसे अपील की है कि वह शो छोड़कर वापस आ जाए। 

    खतरों के खिलाड़ी 13 कौन होस्ट कर रहा हैं?

    खतरों के खिलाड़ी 13 रोहित शेट्टी होस्ट कर रहे हैं। यह टेलीविजन का पसंदीदा शो है। यह एक स्टंट बेस्ड रियालिटी शो है। इसमें प्रतियोगियों की शक्ति और इच्छाशक्ति की परीक्षा ली जाती है। इसमें कई स्टंट करने होते हैं। इसकी शूटिंग शुरू हो गई है। कई प्रतियोगियों को चोट लग चुकी है। इनमें रोहित रॉय, अर्जित तनेजा जैसे नाम शामिल है।

    क्या खतरों के खिलाड़ी 13 के सेट पर अंजुम फकीह चोटिल हो गई हैं?

    अब शनिवार को अंजुम फकीह भी चोटिल हो गई हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी। इसी तस्वीर को श्रद्धा आर्या ने सोशल मीडिया पर शेयर कर अंजुम के प्रति चिंता जताई है और उन्हें वापस आने का निवेदन किया है। तस्वीरों में अंजुम फकीह का छिला हुआ घुटना दिखाई दे रहा है। उनके दाहिने घुटने में कुछ खरोचें आई है।

    श्रद्धा आर्या ने अंजुम फकीह के लिए क्या लिखा है?

    श्रद्धा आर्या के कैप्शन को पढ़कर ऐसा लगता है कि अंजुम फकीह इसके बावजूद स्टंट कर रही है। श्रद्धा आर्या ने लिखा है,

    "घर वापस आ जाओ। आपने खतरों के खिलाड़ी 13 शो हमारे लिए जीत लिया है।"

    इसके अलावा, उन्होंने एक लाल दिल और रोने वाली इमोजी शेयर की है। इसपर कई फैंस ने भी प्रतिक्रिया दी है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Anjum Fakih (@nzoomfakih)

    खतरों के खिलाड़ी 13 रियालिटी शो कहा हो रहा है?

    श्रद्धा आर्या अंजुम फकीह की लगातार प्रशंसा कर रही है। एक्ट्रेस साउथ अफ्रीका में होने वाले रियालिटी शो में भाग लेने गई है। खतरों के खिलाड़ी 13 में डेजी शाह, रूही चतुर्वेदी, रोहित रॉय, रश्मीत कौर ,अंजुम फकीह, अंजली आनंद, शिव ठाकरे और नायरा बनर्जी जैसे लोगों ने भाग लिया है। सभी इस शो को लेकर उत्साहित है। सभी दिल लगाकर स्टंट कर रहे है और शो जीतने की रेस में बने हुए है।

    खबरें और भी