Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Khatron Ke Khiladi 13 में हुई 'बिग बॉस 16' की इस खूबसूरत हसीना की एंट्री, गलती से खुद ही कर दिया खुलासा

    By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Tue, 28 Mar 2023 07:06 PM (IST)

    रोहित शेट्टी ने बिग बॉस 16 के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स से स्टंट करवाया था और उन्हें खतरों के खिलाड़ी में एंट्री करने का सीधा मौका दिया था। इसमें शालीन भनोट ...और पढ़ें

    Photo Credit : Priyanka Chahar Choudhary Instagram Photos Screenshot
    Photo Credit : Priyanka Chahar Choudhary Instagram Photos Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Rohit Shetty Show Khatron Ke Khiladi 13 Update: रोहित शेट्टी ने और कलर्स टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन को लेकर इस वक्त दर्शकों में काफी बज बना हुआ है। इस शो के नया सीजन अभी शुरू भी नहीं हुआ है और ये लगातार चर्चा में बना हुआ है। शो के कंटेस्टेंट्स को लेकर दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट बनी हुई है। वहीं, अब शो में एक और एक्ट्रेस की एंट्री हो गई है।

    'बिग बॉस 16' की ये हसीना खतरों से खेलती आएगी नजर

    'बिग बॉस 16' की खूबसूरत कंटेस्टेंट प्रियंका चाहर चौधरी शो खत्म होने के बाद भी लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। प्रियंका का नाम बिग बॉस के बाद खतरों के खिलाड़ी के सीजन 13 को लेकर चर्चा में बना हुआ है। लगातार शो में उनके हिस्सा लेने को लेकर कयास लगाया जा रहा है, लेकिन इसी बीच अब प्रियंका ने खुद ही गलती से इस बात को लेकर खुलासा कर दिया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Reality show Khabri (@biggboss16._tazakhabar)

    पैपराजी के सामने गलती से किया खुलासा

    प्रियंका चाहर चौधरी का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह पैपराजी से बात करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि पैपराजी उनसे पूछते हैं कि आपकी नाक पर कुछ लगा है? इस पर प्रियंका कहती हैं, ‘हां पता नहीं ये खतरों से...।' इतना बोलते ही प्रियंका खुद को रोकती हुई कहती हैं, ‘अरे ये बिग बॉस में जो टॉर्चर वाल टास्क था उसमें लगा था।' ये सुनते ही पैपराजी कहते हैं कि निकल गया अब तो। प्रियंका बोलती हैं फिर नहीं-नहीं जो आप सोच रहे हैं ऐसा कुछ नहीं है, लेकिन उनकी इस बात को कोई मानने को तैयार ही नहीं होता है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।