विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Khatron Ke Khiladi 13: साथ निभाना साथिया की एक्ट्रेस को ऑफर हुआ शो, कोकिला बेन के बाद अब रोहित शेट्टी से पंगा?

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Thu, 13 Apr 2023 11:50 AM (IST)

Sath Nibhana Sathiya Approached For Khatron Ke Khiladi 13 रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी का ...और पढ़ें

Sath Nibhana Sathiya Approached For Khatron Ke Khiladi 13, Twitter
Sath Nibhana Sathiya Approached For Khatron Ke Khiladi 13, Twitter

नई दिल्ली, जेएनएन। Sath Nibhana Sathiya Approached For Khatron Ke Khiladi 13: एक्शन फिल्मों के लिए मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी सिनेमा के साथ-साथ टीवी पर भी लोगों को एंटरटेन करते हैं। रोहित का स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी का हर सीजन दर्शकों के बीच चर्चा बटोरता है। अब केकेके 13 का अपकमिंग सीजन लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।

KKK 13 के लिए क्रेजी फैंस

बिग बॉस के बाद खतरों के खिलाड़ी, कलर्स चैनल के टॉप रेटिंग शोज की लिस्ट में आता है। बीते साल भी शो ने खूब चर्चा बटोरी थी। अब खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 को लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट बना हुआ है।

चौंका देगा इस सेलेब का नाम

फैंस शो में कंटेस्टेंट्स के नाम जानने के लिए बेताब हैं। इस बीच शो को लेकर ताजा जानकारी सामने आई है, जो केकेके 13 में शामिल होने वाले एक सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट से जुड़ी हुई है, लेकिन इस बार जिस कंटेस्टेंट का नाम सामने आया है वो चौंका देने वाला है।

साथ निभाना साथिया की एक्ट्रेस बनेंगी हिस्सा

सोशल मीडिया पर खतरों के खिलाड़ी 13 को लेकर नई खबर सामने आई है। रियलिटी शोज से जुड़ी अपडेट शेयर करने वाले एक फैन पेज ने दावा किया है कि इस बार रोहित शेट्टी के शो में टीवी के पॉपुलर डेली सोप साथ निभाना साथिया की एक्ट्रेस नजर आ सकती हैं।

बिग बॉस में मचा चुकी हैं हंगामा

शो की ये एक्ट्रेस बिग बॉस का हिस्सा भी रह चुकी हैं। जहां उन्होंने साथी कंटेस्टेंट्स से खूब पंगे लिए थे। जानकारी के अनुसार, साथ निभाना साथिया की गोपी बहू यानी देवोलीना भट्टाचार्य को खतरों के खिलाड़ी 13 ऑफर हुआ है।

कोकिला बेन के बाद अब रोहित से पंगा

खबर के अनुसार, अभी एक्ट्रेस और मेकर्स के बीच खतरों के खिलाड़ी 13 को लेकर बात चल रही है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो साथ निभाना साथिया में कोकिला बेन से पंगा लेने के बाग देवोलीना अब रोहित शेट्टी के शो में खतरों से खेलते हुए नजर आएंगी। हालांकि, अभी शो के मेकर्स और एक्ट्रेस की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।