यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Khatron Ke Khiladi 13: सेमी फिनाले में पहुंचीं अर्चना की उनके भाई ने नेशनल टीवी पर की बेइज्जती, देखें वीडियो
Khatron Ke Khiladi 13 खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 अब अपने फाइनल पड़ाव की तरफ बढ़ रहा है। सौंदुस मौफकीर के आउट होने के बाद अब कंटेस्टेंट्स आपस में सेमी फिनाल ...और पढ़ें

HighLights
- अर्चना गौतम के भाई ने नेशनल टीवी पर की बेइज्जती
- खुद की हंसी रोक नहीं सके रोहित शेट्टी
- फिनाले की तरफ बढ़ रहा है 'खतरों के खिलाड़ी-13
नई दिल्ली, जेएनएन। Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड रियलिटी शो जल्द ही सबको अलविदा कह देगा। 15 जुलाई को ऑनएयर हुए इस शो में डेजी शाह से लेकर रोहित रॉय और कुंडली भाग्य की अंजुम फकीह जैसे कई बड़े सितारे नजर आए। सौंदुस मौफकीर के आउट होने के बाद अब ये शो अपने फिनाले की तरफ बढ़ रहा है।
अर्चना गौतम से लेकर शिव ठाकरे और ऐश्वर्या- अर्जित, डीनो, नायरा और रश्मित कौर सेमी फिनाले में अपनी जगह बनाई है, जिसके बाद अब फाइनल को लेकर इनके बीच लड़ाई है। अर्चना गौतम रोहित शेट्टी के शो में सबको पूरे सीजन हंसाती हुई नजर आई, लेकिन हाल ही में उनके भाई ने सबसे सामने उनकी बेइज्जती कर दी।
रोहित शेट्टी के सामने भाई ने किया बेइज्जत
कलर्स ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'खतरों के खिलाड़ी-13' का एक नया प्रोमो शेयर किया है। इस नए वीडियो में अर्चना गौतम को रोहित शेट्टी एक स्पेशल गिफ्ट देते हुए नजर आए। उन्होंने ऐश्वर्या के बाद अर्चना की भी उनके छोटे भाई गुलशन गौतम से उनकी बात करवाई। बिग बॉस 16 की तरह ही 'खतरों के खिलाड़ी-13' में दोनों की मस्ती देखने को मिली।
यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी को मिले KKK13 ट्रॉफी के दावेदार, टॉप 3 कंटेस्टेंट्स के नाम आए सामने?
इस दौरान गुलशन ने अर्चना को कहा कि उन्होंने उनके लिए एक गिफ्ट भेजा है, जिसे सुनकर वो खुशी से उछल पड़ीं। हालांकि, जब रश्मित कौर ने अर्चना को भाई का दिया हुआ क्राउन और टैग पहनाया। तो शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने तेज से चिल्लाते हुए कहा, 'बेइज्जती क्वीन', जिसके बाद हर कोई गुदगुदाने लगा।
खबरें और भी
शिव- गुलशन ने की पुरानी यादें ताजा
खतरों के खिलाड़ी के मंच पर शिव ठाकरे अर्चना गौतम के भाई साथ अपनी बिग बॉस 16 की याद भी ताजा की। उन्होंने गुलशन से ये गुजारिश की कि वह बिग बॉस वाला डांस करके दिखाए। गुलशन ने जैसे ही अपना ब्रेक डांस दिखाया, सभी कंटेस्टेंट्स ने भी उन्हें ज्वाइन किया।
आपको बता दें कि इस पूरे सीजन की शूटिंग साउथ अफ्रीका के केपटाउन में हुई थी। फिलहाल बीते दिन 'खतरों के खिलाड़ी13' कंटेस्टेंट ने मुंबई में इस शो के फिनाले एपिसोड शूट किया। रिपोर्ट्स की मानें तो इस सीजन की ट्रॉफी सिंगर डिनो जेम्स ने फिनाले टास्क जीतकर अपने नाम की है।