Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Khatron Ke Khiladi 13 Winner: सेमी फाइनल में होंगे और भी खतरनाक स्टंट्स, ये दो बनने वाले हैं टॉप फाइनलिस्ट

    By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
    Updated: Sat, 24 Jun 2023 10:21 AM (GMT+05:30)

    Khatron Ke Khiladi 13 Winner खतरों के खिलाड़ी 13 सेमी फाइनल की शूटिंग शुरू हो चुकी है। मेकर्स का दावा है कि इस बार खतरनाक स्टंट्स का डोज दोगुना होने व ...और पढ़ें

    Khatron Ke Khiladi 13 Winner There will be more dangerous stunts in the semi finals
    Khatron Ke Khiladi 13 Winner There will be more dangerous stunts in the semi finals

    नई दिल्ली, जेएनएन।Khatron Ke Khiladi 13 Winner: पॉपुलर स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 का प्रीमियर 15 जुलाई को टेलीविजन पर होने वाला है। शो की शूटिंग फिलहाल दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में चल रही है, कॉम्पटिशन तेज हो गया है, जिससे शो में घमासान और तेज हो गया गया है। तो वहीं विनर को लेकर कयास लगने तेज हो गए हैं। 

    जल्द शुरू होगा KKK13 का टेलीकास्ट

    सेट से जुड़े सूत्रों का कहना है कि सेमीफाइनल राउंड की शूटिंग शुरू हो गई है और टॉप 8 कंटेस्टेंट्स अपने कौशल का प्रदर्शन करने और अपनी सीमाओं को आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि बाकी टास्क और भी अधिक खतरनाक होने वाले होंगे। जिसके लिए कंटेस्टेंट्स को अपनी आंतरिक शक्ति और साहस का उपयोग करने की आवश्यकता होगी। फिलहाल में, टॉप 8 कंटेस्टेंट्स को आखिरी स्टंट के लिए दो टीमों - टीम फैसु बनाम टीम दिव्यांका में डिवाइड कर दिया गया है।

    खतरों के खिलाड़ी 13 के टॉप 2 कंटेस्टेंट

    खतरों के खिलाड़ी 13 के फैंस के बीच टॉप दो पोजिशन को लेकर उम्मीदें चरम पर पहुंच गई हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म चर्चाओं, भविष्यवाणियों और विवादों से भरे हुए हैं कि कौन से प्रतियोगी अंतिम प्रतियोगिता में जगह सुरक्षित करेंगे। डिनो जेम्स और शिव ठाकरे नेटिजन्स के बीच पॉपुलर च्वाइस के रूप में उभरे हैं। कई लोग यह भी भविष्यवाणी कर रहे हैं कि शिव ठाकरे खतरों के खिलाड़ी 13 की ट्रॉफी अपने नाम करेंगे।

    अभी होंगे और भी खतरनाक स्टंट 

    हालांकि अंत में विजेता कौन होगा इसका पता तो फिलहाल किसी को नहीं है। फैंस उम्मीद कर सकते हैं कि शो में कुछ धमाकेदार होने वाला है। शो के निर्माताओं ने यह वादा किया है कि दर्शकों को दिल थाम देने वाले स्टंट, ड्रामाटिक मोमेंट और कंटेस्टेंट के लिए एक ना भूलने वाली जर्नी बनने वाला है। पर अभी तो आपको ये सब देखने के लिए इंतजार करना होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार केपटाउन में शूटिंग जल्द ही खत्म हो जाएगी, और प्रतियोगी 4 जुलाई तक भारत वापस आ जाएंगे। 

    खबरें और भी