Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Khatron Ke Khiladi 14 शुरू होते ही दो मजबूत कंटेस्टेंट्स से भिड़े Asim Riaz, रोहित शेट्टी से भी लिया पंगा

    Updated: Tue, 04 Jun 2024 01:03 PM (IST)

    रोहित शेट्टी का पॉपुलर शो खतरों के खिलाड़ी 14 अभी टीवी पर ऑनएयर नहीं हुआ है लेकिन शो को लेकर बज बना हुआ है। अब तक शो को लेकर कई तरह की खबर सुनने को मि ...और पढ़ें

    दो मजबूत कंटेस्टेंट्स से भिड़े असिम रियाज, (X Image)
    दो मजबूत कंटेस्टेंट्स से भिड़े असिम रियाज, (X Image)

    HighLights

    1. आसिम ने पार की मर्यादा
    2. शालीन- अभिषेक से भिड़े आसिम
    3. रोहित शेट्टी ने दिखाई सख्ती

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 14 का आगाज हो चुका है। शो की शूटिंग भी चल रही है। खतरों के खिलाड़ी 14 अभी टीवी पर ऑनएयर नहीं हुआ है, लेकिन शो को लेकर अपडेट आने लगी है। अब तक स्टंट और फर्स्ट एलिमिनेशन की जानकारी आ चुकी है, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान कंटेस्टेंट आसिम रियाज खींच रहे हैं।

    बिग बॉस 13 फेम आसिम रियाज की खतरों के खिलाड़ी 14 में कुछ कंटेस्टेंट्स से अनबन हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि होस्ट रोहित शेट्टी को एक्शन लेना पड़ा।

    यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 14 से एविक्ट होने के बाद Asim Riaz की पहली तस्वीर आई सामने, रोहित शेट्टी से पंगा पड़ा भारी!

    आसिम ने पार की मर्यादा

    खतरों के खिलाड़ी 14 में शामिल होने को लेकर आसिम रियाज बेहद एक्साइटेड थे। हालांकि, एक्टर को रोहित शेट्टी के शो में बिग बॉस वाला रवैया अपनाना महंगा पड़ गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो आसिम रियाज का शालीन भनोट और अभिषेक कुमार से झगड़ा हो गया है। इस दौरान वो गाली गलौज पर भी उतर आए, जिसका उन्हें खामियाजा भी भुगतना पड़ा।

    शालीन और अभिषेक से भिड़े आसिम रियाज

    आसिम रियाज को लेकर सामने आई रिपोर्ट की मानें, तो खतरों के खिलाड़ी 14 में शालीन भनोट से उनकी जबरदस्त बहस हो गई, क्योंकि उन्होंने दूसरे कंटेस्टेंट्स पर भद्दे कमेंट किए। दोनों के बीच बढ़ती गहमागहमी के दौरान आसिम रियाज ने अपनी हद पार कर दी और गाली गलौज करने लग गए। इतने में अभिषेक कुमार, जो शालीन भनोट से अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं, वो भी आसिम रियाज झगड़े में कूद गए।

    यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 14 की शूटिंग शुरू, रोमानिया से आसिम रियाज और कृष्णा श्रॉफ का वीडियो आया सामने

    रोहित शेट्टी ने दिखाई सख्ती

    शालीन भनोट के साथ- साथ आसिम रियाज, अभिषेक कुमार से भी भिड़ गए। हालांकि, इसका नतीजा भी उन्हें भुगतना पड़ा। बॉम्बे टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, आसिम रियाज का रवैया रोहित शेट्टी को बिल्कुल पसंद नहीं आया, क्योंकि उन्होंने एक टास्क को लेकर होस्ट से भी बदतमीजी कर दी। नतीजा ये हुआ कि रोहित शेट्टी ने एक्टर को खतरों के खिलाड़ी 14 से बाहर कर दिया। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। 

    खबरें और भी