विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Abhishek Kumar के 'खतरों के खिलाड़ी 14' में जाने की ये है असल वजह, क्या रोहित शेट्टी पूरा होने देंगे मकसद?

Published: Thu, 23 May 2024 04:07 PM (IST)

सलमान खान के विवादित टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 17 के रनर- अप अभिषेक कुमार अब जल्द एक और रियलिटी ...और पढ़ें

'खतरों के खिलाड़ी 14' में शामिल होंगे अभिषेक कुमार, (X Image)
'खतरों के खिलाड़ी 14' में शामिल होंगे अभिषेक कुमार, (X Image)

HighLights

  1. आगे बढ़ना चाहते हैं अभिषेक
  2. क्या है अभिषेक का मकसद ?
  3. अभिषेक ने टीवी को दिया सारा क्रेडिट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी एक्टर अभिषेक कुमार की पॉपुलैरिटी बढ़ती जा रही है। एक्टर की फैन फॉलोइंग में इजाफा हो रहा है। अब अभिषेक कुमार जल्द स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' में नजर आने वाले है। जिसे लेकर वो प्रीमियर से पहले ही चर्चा बटोर रहे हैं। अभिषेक कुमार के फैंस को शो में उनका एक अलग अवतार देखने को मिलेगा। एक्टर की दिलेरी देखना उनके चाहने वालों के लिए एक्साइटिंग होगा।

'खतरों के खिलाड़ी 14' में शामिल होने से पहले अभिषेक कुमार ने अपने मन में दबी बात शेयर की है, जो रोहित शेट्टी से जुड़ी हुई है।

यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 14: 'भगा देंगे रोहित शेट्टी मुझे', आखिर क्यों गश्मीर महाजनी ने होस्ट को लेकर कही ये बात?

आगे बढ़ना चाहते हैं अभिषेक

अभिषेक कुमार को सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 ने खब पॉपुलैरिटी दिलाई। शो में अपनी जर्नी के दौरान एक्टर दर्शकों के फेवरेट बन गए। यहां तक कि उन्होंने बिग बॉस 17 के टॉप 2 में भी जगह बनाई थी। अब वो 'खतरों के खिलाड़ी 14' में हिस्सा लेने जा रहे हैं, लेकिन इस बार वो विनर बनकर बाहर आना चाहते हैं। हालांकि, उनकी इच्छा सिर्फ यही तक सीमित नहीं है।

क्या है अभिषेक का मकसद ?

अभिषेक कुमार ने टीवी सीरियल के बाद रियलिटी शो में हिस्सा लिया। अब वो फिल्मों में काम करना चाहते हैं। एक्टर रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में पुलिस का किरदार निभाना चाहते हैं। अभिषेक कुमार ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस के साथ बातचीत में कहा,  "मैं फिल्मों में आने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा हूं और मैं रोहित शेट्टी की फिल्म में एक पुलिस ऑफिसर का रोल निभाना चाहता हूं।"

यह भी पढ़ें- 'दर्द में इंसान हमेशा...', समर्थ जुरेल और ईशा मालवीय के ब्रेकअप की भविष्यवाणी पर अभिषेक कुमार ने अब कही ये बात

अभिषेक ने टीवी को दिया सारा क्रेडिट

अभिषेक कुमार आज जहां हैं उसका श्रेय वो छोटे पर्दे को देते हैं। एक्टर ने बातचीत में आगे कहा, "हां, मैं आज जो कुछ भी हूं उसे बनाने के लिए मैं छोटे पर्दे को श्रेय देता हूं। मैं फिलहाल टीवी शो नहीं कर रहा हूं। आप मुझे एक रियलिटी शो में देखेंगे, इसलिए मैं छोटे पर्दे पर शो नहीं कर रहा हूं।'' अभिषेक कुमार ने टीवी की घटती पॉपुलैरिटी पर भी बात की। एक्टर ने कहा, "ओटीटी शो आ गए हैं, दर्शक बंट गए हैं। ओटीटी से पहले यह अलग था। लेकिन मेरे पंजाब में टेलीविजन चैनलों और शो को अभी भी पसंद किया जाता है।" 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।