Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Khatron Ke Khiladi 14: टाइगर श्रॉफ की बहन का फिटनेस में नहीं कोई जवाब, फिल्मों से दूर करती हैं ये बिजनेस

    Updated: Mon, 20 May 2024 07:08 PM (IST)

    Khatron Ke Khiladi Season 14 में बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ (Krishna Shroff) भी पार्टिसिपेट करने जा रही हैं। जब से उनका नाम कन्फर्म ...और पढ़ें

    खतरों के खिलाड़ी 14 में आने वाली कृष्णा श्रॉफ करती हैं ये काम। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    खतरों के खिलाड़ी 14 में आने वाली कृष्णा श्रॉफ करती हैं ये काम। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. ग्लैमरस तस्वीरों से आग लगाती हैं कृष्णा श्रॉफ
    2. 31 साल की उम्र में बिजनेस चलाती हैं कृष्णा
    3. खतरों से खेलकर खिलाड़ियों के पसीने छुड़ाएंगी टाइगर की बहन

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' (Khatron Ke Khiladi 14) में सभी कंटेस्टेंट्स के नाम से पर्दा उठ चुका है। रोहित शेट्टी के शो में खतरों से खेलने जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) की बेटी कृष्णा श्रॉफ (Krishna Shroff) भी आ रही हैं। शो में जब से उनका नाम सामने आया है, तभी से वह लाइमलाइट में हैं।

    हाल ही में, 'खतरों के खिलाड़ी 14' की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कृष्णा श्रॉफ के नाम से पर्दा उठा। टाइगर श्रॉफ की बहन और जैकी की बेटी होने के नाते वह किसी फिल्म से भी डेब्यू कर सकती थीं, लेकिन उन्होंने डेब्यू के लिए KKK 14 को चुना। हालिया इंटरव्यू में कृष्णा ने बताया कि उनके फैसले से उनका परिवार दंग रह गया था। मगर उन्होंने वही किया जो वह करना चाहती थीं।

    31 साल की कृष्णा श्रॉफ भले ही अपने भाई टाइगर और पिता जैकी की तरह अभिनय की दुनिया में न आई हों, लेकिन वह अमीरी में किसी से कम नहीं है। आइए, आपको कृष्णा के बारे में बताते हैं।

    कितना पढ़ी-लिखी हैं कृष्णा श्रॉफ?

    जैकी और आयशा की बेटी कृष्णा ने अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे से अपनी पढ़ाई पूरी की है। हाइएर एजुकेशन के लिए वह दुबई गईं और एसएई यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया। बचपन से ही उन्हें स्पोर्ट्स का शौक रहा है। यही वजह रही कि वह स्कूल और कॉलेज में स्पोर्ट्स में काफी पार्टिसिपेट करती थीं और उन्हें कई अवॉर्ड्स भी मिले हैं।

    Krishna Shroff

    क्या करती हैं जैकी श्रॉफ की बेटी?

    पढ़ाई पूरी करने के बाद कृष्णा श्रॉफ ने फिल्मों की ओर रुख करने की बजाय एंटरप्रेन्योर बनने की ठानी और भाई टाइगर व मां आयशा के साथ मार्शल आर्ट स्टूडियो शुरू किया, जिनका नाम MMA Matrix है। अगर आप कृष्णा का इंस्टाग्राम हैंडल चेक करेंगे तो मालूम होगा कि वह कितनी बड़ी फिटनेस फ्रीक हैं। वह जिम में घंटों पसीना बहाती हैं और बॉक्सिंग भी करती हैं।

    खबरें और भी

    KKK 14 Krishna Shroff

    यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 14 में आईं Krishna Shroff, सदमे में भाई टाइगर और पिता जैकी, बोलीं- 'मैं दायरे से बाहर...'

    सोशल मीडिया पर दिखाती हैं ग्लैमर 

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर कृष्णा श्रॉफ को 1.2 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। वह फिटनेस से जुड़े ब्रांड्स की एंडोर्समेंट भी करती हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली कृष्णा अक्सर अपनी ग्लैमरस फोटोज के जरिए चर्चा में रहती हैं। 

    Tiger Shroff Sister

    यह भी पढ़ें- जैकी श्रॉफ की बेटी Krishna की फोटो देख चकरा गया यूजर्स का दिमाग, बोले- 'ये तो उर्फी का दूसरा रूप है'