यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Khatron Ke Khiladi 14 में शुरू हुआ आसिम रियाज VS अभिषेक कुमार, शुरुआती एपिसोड में ही बन बैठे एक दूसरे के दुश्मन!
खतरनाक खतरों से भरे खतरों के खिलाड़ी 14वें सीजन के साथ जल्द ही शुरू होने वाला है। रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो में इस बार कृष्णा श्रॉफ अ ...और पढ़ें

HighLights
- कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है 'खतरों के खिलाड़ी 14'
- आसिम और अभिषेक के बीच हुआ झगड़ा
- रोहित शेट्टी के शो का नया प्रोमो आया सामने
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रियलिटी शो की दुनिया में 'बिग बॉस' के अलावा अगर किसी और शो को देखने में लोगों की दिलचस्पी रहती है, तो वो है 'खतरों के खिलाड़ी।' 13 सक्सेसफुल सीजन के बाद अब अगले सीजन के लिए फैंस बेकरार हैं। 'खतरों के खिलाड़ी 14' जल्द ही शुरू होने वाला है। इस शो का अनाउंसमेंट प्रोमो रिलीज किया जा चुका है और अब कंटेस्टेंट्स से जुड़े प्रोमो भी सामने आने लगे हैं।
'खतरों के खिलाड़ी 14' के शुरू होने में ज्यादा दिनों का वक्त नहीं बचा है। इस बार के सीजन में बिग बॉस के कई धुरंधर खिलाड़ी नजर आएंगे। 'खतरों के खिलाड़ी 14' में आसिम रियाज (Asim Riaz), अभिषेक कुमार, शिल्पा शिंदे, शालीन भनोट (Shalin Bhanot) सहित कई खिलाड़ी हैं। इस बार के सीजन में टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा भी होंगी।
यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 14: करंट के झटकों से 'अंगूरी भाभी' के रोंगटे खड़े, खतरों से थर-थर कांपे शालीन भनोट
'खतरों के खिलाड़ी 14' का नया प्रोमो आया सामने
अब तक 'खतरों के खिलाड़ी 14' के जितने भी अपडेट सामने आए हैं, फैंस ने उसे लेकर दिलचस्पी दिखाई है। इस बीच शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें शुरुआती एपिसोड में ही आसिम रियाज और अभिषेक कुमार झगड़ते नजर आ रहे हैं। फैंस के बीच ये प्रोमो सुर्खियों में छाया हुआ है।
दरअसल, दोनों के बीच झगड़ा लड़की की बात को लेकर हुआ। आसिम के बारे में एक फीमेल कंटेस्टेंट कहती हैं कि वह फ्लाइट में थे, तब से कहते आ रहें है कि मैने बहुत पेन सहा है। इस पर आसिम कहते हैं, ''सर ये कहां समझेंगी। उस पर लेवल पर नहीं हैं।'' इसके बाद वह कंटेस्टेंट कहती हैं कि मुझे इनके लेवल पर आना भी नहीं है। फिर आसिम कहते हैं, ''एक झुंड है, मैंने ऐसे झुंड बहुत संभाले हैं, कहीं शो छोड़कर न चले जाएं।''
खबरें और भी
#KhatronKeKhiladi Promo: Asim Riaz Vs Abhishek Kumar. 😱😱pic.twitter.com/4CXGeIOu6P
— #BiggBoss_Tak👁 (@BiggBoss_Tak) July 14, 2024
इस बीच अभिषेक, आसिम को टोकते हैं कि इतनी सी बात पर वह लड़ क्यों रहे हैं। यहीं से दोनों का झगड़ा शुरू होता है। आसिम, अभिषेक से कहते हैं कि बंदा देखकर बात करनी चाहिए, औकात में।
फैंस ने कही ये बात
इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, 'आसिम सही कह रहा है। वह आसिम के खिलाफ ग्रुपिज्म ही कर रहे हैं। इसमें गलत ही क्या है अगर वह अपनी जर्नी शेयर कर रहा है।' एक ने कमेंट किया, 'आसिम का घमंड देख लो और शो से बाहर आसिम हुए हैं अभिषेक नहीं। कौन सही है और कौन गलत, यहीं से पता चलता है। हर जगह घमंड लेकर आएगा, तो यही हाल होगा न...अभिषेक बेस्ट है...उसने पूछा कि लड़ क्यों रहा है...इतने में आसिम का घमंड देखो।'
इस दिन से शुरू हो रहा शो
'खतरों के खिलाड़ी 14' इसी महीने की 27 तारीख से शुरू हो रहा है।
यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 14 में खतरों से खेलते दिखे Karanveer Mehra, इस दिन ऑन एयर होगा रोहित शेट्टी का शो