यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Khatron Ke Khialdi 14: करण वीर मेहरा के बाद टॉप 5 में पहुंचा ये कंटेस्टेंट, ट्रॉफी जीतने की पूरी है दावेदारी!
खतरों के खिलाड़ी का हर सीजन अब तक हिट रहा है। अब मेकर्स अगले सीजन के साथ हाजिर होने के लिए तैयार हैं। शो की शूटिंग कई दिनों पहले शुरू हो चुकी है। रोमा ...और पढ़ें

HighLights
- रोमानिया में 'खतरों के खिलाड़ी 14' की शूटिंग
- करणवीर मेहरा ने जीता टिकट टू फिनाले
- एक और कंटेस्टेंट ने टॉप 5 में बनाई जगह
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Khatron Ke Khiladi 14: रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' के लिए कंटेस्टेंट्स की रोमानिया में शूटिंग जारी है। होस्ट रोहित शेट्टी के सामने सभी कंटेस्टेंट्स को खतरनाक लेवल के स्टंट को कम से कम टाइम में परफॉर्म करना होता है। इस शो की शूटिंग को शुरू हुए एक महीने का वक्त बीत चुका है।
इस बार के सीजन की ट्रॉफी कौन जीतेगा, इसका खुलासा शो शुरू होने के बाद होगा, मगर फिनाले में जगह बनाने वाले दूसरे कंटेस्टेंट का नाम सामने आ चुका है।
'खतरों के खिलाड़ी 14' के पॉपुलर कंटेस्टेंट्स
'खतरों के खिलाड़ी 14' में इस बार 'बिग बॉस' के शालीन भनोट (Shalin Bhanot) और अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) ने एंट्री ली है। उनके अलावा टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा भी पॉपुलर कंटेस्टेंट हैं। इस शो में मजबूत कंटेस्टेंट के तौर पर आसिम रियाज का नाम भी सामने आया है। हालांकि, उनके शो से बाहर होने की खबरें सामने आई हैं।

यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 14 से एविक्शन के बाद इस खिलाड़ी ने रोहित शेट्टी को लेकर किया ये पोस्ट, कहा- मैं जिंदगी भर...
आसिम का सफर 'खतरों के खिलाड़ी 14' में कहां तक रहा, यह तो शो शुरू होने के बाद पता लगेगा। मगर रोमानिया में होने वाली ये शूटिंग अंतिम पड़ाव के करीब पहुंच चुका है। हाल ही में करण वीर मेहरा को लेकर खबर आई थी कि वह शो के पहले फाइनलिस्ट हैं। अब दूसरे कंटेस्टेंट का नाम भी सामने आ चुका है।
ये कंटेस्टेंट है दूसरा फाइनलिस्ट?
शालीन भनोट ने सोशल मीडिया पर स्टोरी पोस्ट की है, जिससे इस बात की संभावना जताई गई है कि वह दूसरे फाइनलिस्ट हैं। उन्होंने अपना छोटा सा वीडियो शेयर कर लिखा, 'पता नहीं था ये सफर होगा इतना सुहाना पर ऐसी तो होनी चाहिए जिंदगी...कभी भी ज्यादा मत प्लान करिये, कभी-कभी जिंदगी आपको जहां ले जाना चाहती है, उसे वहां ले जाने दीजिए और आप अपना बेस्ट दीजिए। मैं आप सबके लिए अपना बेस्ट दे रहा हूं, जो मुझे इतना प्यार दे रहे हैं।'
खबरें और भी
View this post on Instagram
ये कंटेस्टेंट्स हो चुके हैं एलिमिनेट
'खतरों के खिलाड़ी 14' से शिल्पा शिंदे, अदिति शर्मा और आशीष महरोत्रा के एविक्ट होने की खबरें सामने आ चुकी हैं।
यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 14: ट्रॉफी के करीब पहुंचा ये खिलाड़ी, खतरों से खेलकर जीती फिनाले की टिकट!