Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आ गया 'Khatron Ke Khiladi 14' के शूटिंग लोकेशन का नाम, इस बार केप टाउन नहीं, यहां खतरों से खेलेंगे कंटेस्टेंट्स

    Updated: Wed, 24 Apr 2024 01:48 PM (GMT+05:30)

    खतरनाक स्टंट से भरे शो खतरों के खिलाड़ी अगले सीजन के साथ हाजिर होने वाला है। शो कुछ ही महीनों में शुरू हो रहा है। ऐसे में कंटेस्टेंट्स के नाम को लेकर ...और पढ़ें

    'खतरों के खिलाड़ी 14'. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    'खतरों के खिलाड़ी 14'. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टेलीविजन का फेमस रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' अगले सीजन के साथ लौट रहा है। शो के 14वें सीजन का एलान हो चुका है। रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के शो के लिए कई नाम सामने आ चुके हैं। इस बार खतरों का खेल और भी खतरनाक होगा। पिछले कई दिनों से चर्चा में बने 'खतरों के खिलाड़ी 14' को लेकर एक अपडेट सामने आई है।

    'खतरों के खिलाड़ी 14' की बदली लोकेशन

    इस बार 'खिलाड़ियों' को पहले से ज्यादा खतरनाक खतरों का सामना तो करना ही होगा। उन्हें चैलेंजेस से रुबरू कराने के लिए एक नई जगह शूटिंग होगी। शो से जुड़ी एक खबर आई है कि इस बार 'खतरों के खिलाड़ी 14' की शूटिंग केप टाउन में नहीं होगी। यानी इस बार कंटेस्टेंट्स को दूसरी जगह के खतरों का सामना करना होगा।

    यहां होगी शो की शूटिंग

    इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, 'खतरों के खिलाड़ी 14' की शूटिंग इस बार केप टाउन में न होकर रोमानिया में होगी। टीम ने बुल्गारिया, थाईलैंड और जॉर्जिया को भी देखा था, लेकिन फाइनल लोकेशन में रोमानिया को फिक्स किया। यह भी दावा किया गया है कि कुछ प्रितियोगियों के लिए वीजा प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस कड़ी में 'बिग बॉस 17' के फर्स्ट रनर अप अभिषेक कुमार का नाम सामने आ चुका है। उनके अलावा और भी कंटेस्टेंट्स को 'केकेके 14' के लिए अप्रोच किया गया है।

    'खतरों के खिलाड़ी 14' के लिए इन कंटेस्टेंट्स के नाम आए सामने

    इस बार के सीजन के लिए समर्थ जुरेल, मनारा चोपड़ा, सनाया ईरानी, गश्मीर महाजनी, अंकिता लोखंडे, निमृत कौर अहलूवालिया, शोएब इब्राहिम, हेली शाह, सुमोना चक्रवर्ती जैसे कंटेस्टेंट्स का नाम सामने आया है। शो की शूटिंग के लिए मई में कंटेस्टेंट्स रोमानिया के लिए रवाना होंगे। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: छावा' के सेट से लीक हुआ Vicky Kaushal का लुक, 'छत्रपति संभाजी महाराज' के रूप में छा गए एक्टर