Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बहन की बात सुन Tiger Shroff के उड़ गए थे तोते, 'खतरों के खिलाड़ी 14' पर ऐसा था कृष्णा श्रॉफ के भाई का रिएक्शन

    Updated: Tue, 21 May 2024 04:20 PM (IST)

    खतरों के खिलाड़ी 14 का आगाज बस कुछ दिनों में होने वाला है। इस सीजन के लिए मेकर्स ने अपने कंटेस्टेंट्स के नाम से पर्दा उठा दिया है। टीवी के कई स्टार्स ...और पढ़ें

    'खतरों के खिलाड़ी 14' पर ऐसा था कृष्णा श्रॉफ के भाई का रिएक्शन, (X Image)
    'खतरों के खिलाड़ी 14' पर ऐसा था कृष्णा श्रॉफ के भाई का रिएक्शन, (X Image)

    HighLights

    1. हैरान था कृष्णा श्रॉफ का परिवार
    2. सदमे में थे टाइगर श्रॉफ
    3. टाइगर ने बहन को दी ये सलाह

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रोहित शेट्टी एक बार फिर 'खतरों के खिलाड़ी' के एडवेंचर सफर पर लेकर जाने के लिए तैयार हैं। सीजन 14 के लिए उन्होंने अपनी टीम चुन ली है। रोहित शेट्टी जल्द खूबसूरत लोकेशन पर स्टार्स की हेकड़ी निकालने रवाना हो जाएंगे। इस बार कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में कृष्णा श्रॉफ का नाम भी शामिल है।

    कृष्णा श्रॉफ बॉलीवुड के जाने- माने परिवार से ताल्लुक रखती हैं। एक्टर टाइगर श्रॉफ उनके भाई और जैकी श्रॉफ उनके पिता हैं।

    यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 14: 'भगा देंगे रोहित शेट्टी मुझे', आखिर क्यों गश्मीर महाजनी ने होस्ट को लेकर कही ये बात?

    हैरान था कृष्णा श्रॉफ का परिवार

    कृष्णा श्रॉफ अपने पिता और भाई से अलग फिल्मों की बजाय टीवी पर डेब्यू करने जा रही हैं। हालांकि, उनके करियर की शुरुआत एक डेंजेरस शो से होने जा रही है। ऐसे में कृष्णा श्रॉफ भी उनके इस फैसले से हैरान था। भाई टाइगर श्रॉफ के तो तोते उड़ गए थे, जब उन्होंने पहली बार 'खतरों के खिलाड़ी 14' में शामिल होने की बात बताई थी।

    सदमे में थे टाइगर श्रॉफ

    'खतरों के खिलाड़ी 14' को लेकर कृष्णा श्रॉफ ने हाल ही में अपने परिवार के रिएक्शन पर बात की। द इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत में उन्होंने कहा, ''टाइगर सदमे में था। जब तक मैंने कुछ दिन पहले प्रोमो के लिए शूटिंग नहीं की थी, तब तक उन्हें यकीन नहीं था कि ऐसा हो रहा है। मैंने उसे वैनिटी से फोन किया और कहा कि उसने जो किया उसके लिए मेरे मन में अब रिस्पेक्ट है, क्योंकि ये मुश्किल चीज थी।"

    यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 14 के कंटेस्टेंट करण वीर मेहरा पर Ex वाइफ ने किया कटाक्ष, एक्टर संग शादी को बताया बड़ी गलती

    टाइगर ने बहन को दी ये सलाह

    टाइगर के बारे में बताते हुए कृष्णा श्रॉफ ने आगे कहा, "पहले तो वो इस बात पर खूब हंसे। उन्होंने कहा कि ऐसा करने के लिए आपको थोड़ा हिम्मती होना होगा, क्योंकि ये हर किसी के बस की बात नहीं है। मेरे लिए, टीवी की दुनिया में अपनी शुरुआत करने पर मुझे ऐसा लगता है कि मैंने इसका हिस्सा बनने के लिए सबसे मुश्किल शो चुना है। मेरे पैरेंट्स और टाइगर ने मुझे सपोर्ट किया है।"

    खबरें और भी