Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Khatron Ke Khiladi Winner: एक्टर से लेकर कोरियोग्राफर तक, पिछले 14 सीजन का खिताब ये लोग कर चुके हैं अपने नाम

    Updated: Sun, 16 Feb 2025 06:11 PM (IST)

    एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) टीवी पर एक पॉपुलर स्टंट रियलिटी शो को होस्ट करते हैं। इसका नाम खतरों के खिलाड़ी है जिसका 15वां सीजन (Khatr ...और पढ़ें

    खतरों के खिलाड़ी के सभी पिछले 14 सीजन के विनर की लिस्ट (Photo Credit- Instagram)
    खतरों के खिलाड़ी के सभी पिछले 14 सीजन के विनर की लिस्ट (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. खतरों के खिलाड़ी 15 की शुरुआत होने वाली है
    2. पिछले 14 सीजन के विनर की लिस्ट
    3. खतरों के खिलाड़ी का पहला सीजन अक्षय कुमार ने होस्ट किया था

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कलर्स टीवी पर बिग बॉस के अलावा खतरों के खिलाड़ी को भी खूब पसंद किया जाता है। स्टंट रियलिटी शो के 15वें सीजन (Khatron Ke Khiladi 15) का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रोहित शेट्टी एक बार फिर नए सीजन में बतौर होस्ट नजर आएंगे। हाल ही में अपडेट सामने आया कि मेकर्स ने बिग बॉस 18 फेम दिग्विजय राठी को खतरों के खिलाड़ी के लिए अप्रोच किया है।

    फिलहाल तक मेकर्स की ओर से खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के शुरू होने की डेट का अपडेट शेयर नहीं किया गया है। हालांकि, इतना साफ है कि टीवी पर यह स्टंट रियलिटी शो जल्द ही वापसी कर रहा है। इससे पहले जान लेते हैं कि अभी तक के 14 सीजन की ट्रॉफी कौन-कौन जीत चुका है।

    सीजन 1- नेथरा रघुरामन

    खतरों के खिलाड़ी के पहले सीजन की ट्रॉफी अभिनेत्री नेथरा रघुरामन ने अपने नाम की थी। बता दें कि इसका दूसरा सीजन अक्षय कुमार ने ही होस्ट किया था। यह सीजन 21 जुलाई 2008 से 14 अगस्त 2008 तक प्रसारित हुआ था।

    ये भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 15: खतरों से खेलने आ रहा Bigg Boss 18 का ये मजबूत कंटेस्टेंट, नाम जानकर लगेगा शॉक

    सीजन 2- अनुष्का मनचंदा

    खतरों के खिलाड़ी के सीजन 2 को अनुष्का मनचंदा ने जीता था। बता दें कि दूसरे सीजन को भी अक्षय कुमार  जिसे भी अक्षय कुमार ने होस्ट किया था। 

    सीजन 3- शब्बीर अहलूवालिया

    स्टंट रियलिटी शो के होस्ट भी कई बार बदल चुके हैं। इसके तीसरे सीजन को प्रियंका चोपड़ा ने होस्ट किया था।वहीं, इस सीजन के विनर टीवी एक्टर शब्बीर अहलूवालिया बने थे।

    सीजन 4- आरती छाबड़िया

    खतरों के खिलाड़ी सीजन 4 में एक बार फिर अक्षय कुमार की वापसी हुई। इसका प्रसारण टीवी पर 3 जून 2011 से 23 जुलाई 2011 तक हुआ और आरती छाबड़िया सीजन 4 की विनर बनीं।

    सीजन 5- रजनीश दुग्गल

    खतरों के खिलाड़ी सीजन 5 में रोहित शेट्टी पहली बार होस्ट बने। वहीं, इस सीजन के विनर की ट्रॉफी रजनीश दुग्गल ने अपने नाम की।

    सीजन 6- आशीष चौधरी

    सीजन 6 में भी बतौर होस्ट रोहित शेट्टी नजर आए। खतरों के खिलाड़ी के इस सीजन की ट्रॉफी आशीष चौधरी ने अपने नाम की। बता दें कि वह कई बेहतरीन कॉमेडी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

    खबरें और भी

    सीजन 7- सिद्धार्थ शुक्ला

    इस सीजन में अर्जुन कपूर होस्ट की भूमिका में नजर आए। वहीं, दिवंगत टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला ने इस सीजन की ट्रॉफी जीती।

    सीजन 8- शांतनु माहेश्वरी

    स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के सीजन 8 से रोहित शेट्टी लगातार इस शो के होस्ट बन गए। बता दें कि इस सीजन के विनर शांतनु माहेश्वरी बने।

    सीजन 9- पुनीत पाठक

    मशहूर कोरियोग्राफर और एक्टर पुनीत पाठक सीजन 9 में नजर आए थे। यह सीजन लोगों को काफी पसंद भी आया था और इसका खिताब पुनीत ने ही जीता था।

    Photo Credit- Instagram

    सीजन 10- करिश्मा तन्ना

    करिश्मा तन्ना का नाम भी खतरों के खिलाड़ी की विनर लिस्ट में शामिल है। उन्होंने सीजन 10 की ट्रॉफी हासिल की। बता दें कि यह सीजन कोरोना महामारी के कारण 3 महीने देरी से टीवी पर आया था।

    सीजन 11- अर्जुन बिजलानी

    टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) ने सीजन 11 का खिताब जीता, जिसका प्रसारण 17 जुलाई 2021 से 26 सितंबर 2021 तक हुआ।

    Photo Credit- Instagram

    सीजन 12- तुषार कालिया

    कोरियोग्राफर तुषार कालिया भी रोहित शेट्टी के मशहूर स्टंट रिलिटी शो में नजर आ चुके हैं। इतना ही नहीं, वह इस सीजन के विनर भी रह चुके हैं।

    सीजन 13- डिनो जेम्स

    रैपर डिनो जेम्स भी खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 में नजर आ चुके हैं। इसके 13वें सीजन में उन्होंने जीत दर्ज की। बता दें कि यह सीजन 15 जुलाई 2023 से 14 अक्टूबर 2023 तक चला और इसमें कई मशहूर हस्तियां शामिल हुईं।

    सीजन 14- करणवीर मेहरा

    टीवी एक्टर करणवीर मेहरा (Karanveer Mehra) ने खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 को जीता। बता दें कि इसके बाद वह बिग बॉस 18 की ट्रॉफी भी अपने नाम कर चुके हैं। 

    ये भी पढ़ें- KKK14: 'अगर सही से खेलता तो' Asim Riaz की रोहित शेट्टी से लड़ाई का करणवीर मेहरा ने सुनाया आंखों देखा हाल