Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Khatron Ke Khiladi 15: बिग बॉस की 'रानी' बनेंगी खतरों की खिलाड़ी, रोहित शेट्टी के शो में बढ़ेगा एंटरटेनमेंट?

    Updated: Sun, 23 Feb 2025 09:37 AM (IST)

    स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 (Khatron Ke Khiladi Season 15) की शुरुआत होने वाली है। टीवी की गलियारों में कंटेस्टेंट्स को लेकर चर्चा ...और पढ़ें

    खतरों के खिलाड़ी 15 में एक और सेंसेशन की एंट्री पक्की। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    खतरों के खिलाड़ी 15 में एक और सेंसेशन की एंट्री पक्की। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. बिग बॉस स्टार बनेगी खतरों के खिलाड़ी 15 का हिस्सा
    2. मई में शुरू हो सकती है खतरों के खिलाड़ी 15 की शूटिंग
    3. बिग बॉस 18 के कई कंटेस्टेंट्स के शो में शामिल होने की चर्चा

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रोमांच और डर से भरा स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 (Khatron Ke Khiladi Season 15) अपनी वापसी के लिए सुर्खियां बटोर रहा है। शो के शुरू होने से पहले ही चर्चा कंटेस्टेंट्स की होने लगी है। पहला कन्फर्म कंटेस्टेंट मिलने के साथ ही कई नामी सितारों के शो में शामिल होने के कयास लग रहे हैं। अब इस लिस्ट में एक और का नाम जुड़ गया है।

    डर और रोमांच के माहौल के बीच खतरों के खिलाड़ी 15 में एंटरटेनमेंट का डोज बढ़ने वाला है, क्योंकि ऐसी चर्चा है कि बिग बॉस में अपने देसी अंदाज से दर्शकों को हंसा चुकीं एक हीरोइन एंट्री करने वाली हैं। ये हीरोइन हैं मनीषा रानी (Manisha Rani)।

    KKK 15 का हिस्सा बनेंगी मनीषा रानी?

    बिहार की रहने वालीं मनीषा रानी बिग बॉस में अपना जलवा बिखेर चुकी हैं और अब बारी है खतरों से सामना करने की। बिग बॉस ताजा खबर इंस्टाग्राम पेज के मुताबिक, सोशल मीडिया सेंसेशन मनीषा रानी को खतरों के खिलाड़ी 15 के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि, अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि वह रोहित शेट्टी के शो में आएंगी या नहीं और ना ही अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा की गई है।

    यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 15: खतरों से खेलेगा टीवी का 'चुलबुल पांडे', बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट भी पड़ेंगे फीके?

    बिग बॉस ओटीटी 2 की फाइनलिस्ट रहीं मनीषा

    मनीषा रानी कॉमेडी वीडियोज के जरिए पॉपुलर हुई हैं। उन्हें देशभर में पहचान विवादित रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 (Bigg Boss OTT Season 2) से मिली है। वह भले ही ट्रॉफी न जीत पाई हों, लेकिन वह टॉप 3 फाइनलिस्ट में शुमार हो चुकी हैं। यही नहीं, मनीषा रानी ने डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा सीजन 11 की ट्रॉफी भी अपने नाम की है। वह इंस्टाग्राम पर काफी पॉपुलर हैं। उन्हें 13 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

    खबरें और भी

    Manisha Rani

    Manisha Rani - Instagram

    खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के कंटेस्टेंट्स

    • शगुन पांडे
    • ओरी
    • एल्विश यादव
    • अविनाश मिश्रा
    • दिग्विजय राठी
    • ईशा सिंह
    • चुम दरांग
    • सिद्धार्थ निगम
    • बेसिर अली
    • गुलकी जोशी
    • भाविका शर्मा

    बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विनर एल्विश यादव के भी खतरों के खिलाड़ी 15 में आने की चर्चा है। एल्विश और मनीषा के बीच बिग बॉस में एक अच्छी दोस्ती देखने को मिली थी, लेकिन शो के बाहर दोनों के बीच विवाद भी हुआ था। अब देखना होगा कि अगर दोनों साथ आते हैं तो उनके बीच दोबारा दोस्ती होती है या फिर दुश्मनी होगी।

    यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 15: खतरों से खेलने आ रही टीवी की चुलबुली एक्ट्रेस, बिग बॉस 18 की इस हसीना का नाम भी कन्फर्म?