Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Khatron Ke Khiladi 15 से टीवी पर वापसी करेगा ये पुराना एक्टर? एक बार रह चुका है इस रियलिटी शो का विनर

    Updated: Thu, 06 Mar 2025 08:30 PM (IST)

    रोहित शेट्टी के स्टंट रियलिटी शो के नए सीजन का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। टीवी की दुनिया के बड़े स्टार्स का नाम खतरों के खिलाड़ी 15 (Khatron K ...और पढ़ें

    खतरों के खिलाड़ी 15 में हुई इस टीवी एक्टर की एंट्री (Photo Credit- Instagram)
    खतरों के खिलाड़ी 15 में हुई इस टीवी एक्टर की एंट्री (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. खतरों के खिलाड़ी 15 की चर्चा खूब चल रही है
    2. इसमें टीवी स्टार्स की एंट्री की जानकारी लगातार आ रही है
    3. अब अपडेट सामने आया है कि एक पुराने टीवी एक्टर को शो ऑफर हुआ है

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कलर्स टीवी के पॉपुलर रियलिटी स्टंट शो के 15वें सीजन का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। बिग बॉस 18 खत्म होने के कुछ महीने बाद हर साल खतरों के खिलाड़ी का नया सीजन आता है।इससे जुड़े लेटेस्ट अपडेट टीवी लवर्स की एक्साइटमेंट को बढ़ा रहे हैं। रोहित शेट्टी इस शो को पिछले कुछ सीजनों से होस्ट कर रहे हैं। साथ ही, इस सीजन में हिस्सा बनने वाले कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में कई पॉपुलर टीवी स्टार्स का नाम जुड़ चुका है। 

    खतरों के खिलाड़ी 15 (Khatron Ke Khiladi 15) से जुड़ा एक ताजा अपडेट सामने आया है। बिग बॉस ताजा खबर की रिपोर्ट के अनुसार, स्टंट रियलिटी शो में टीवी के एक पुराने एक्टर की एंट्री होने वाली है। मेकर्स की ओर से इस अभिनेता को अप्रोच किया गया है। 

    गौतम गुलाटी की होगी एंट्री?

    रियलिटी शो से जुड़े बड़े अपडेट देने वाले इंस्टाग्राम पेज पर अब रोहित शेट्टी के शो से जुड़ी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि मेकर्स ने खतरों के खिलाड़ी 15 के लिए गौतम गुलाटी को अप्रोच किया है। हालांकि, अभी एक्टर और शो के मेकर्स ने कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है। अगर उनकी एंट्री इस शो में होती है, तो खतरों का लेवल बढ़ता नजर आ सकता है।

    Photo Credit- Instagram

    ये भी पढ़ें- KKK 15 में 'शकीरा' का तड़का! Elvish Yadav पर भारी पड़ेंगी डांसिंग क्वीन? बिग बॉस 16 में दिखा चुकी हैं दम

    बिग बॉस के इस सीजन में विनर बने थे

    बिग बॉस लवर्स गौतम गुलाटी का नाम सुनते ही समझ गए होंगे कि वह सलमान खान के रियलिटी शो के 8वें सीजन के विनर बने थे। इतना ही नहीं, वह एमटीवी रोडीज शो में गैंग लीडर भी रह चुके हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि उनकी एंट्री रोहित शेट्टी के शो में होती है या नहीं। 

    खबरें और भी

    एल्विश ने क्यों ठुकराया ऑफर?

    खतरों के खिलाड़ी शो के लिए मेकर्स ने एल्विश यादव को अप्रोच किया था। हालांकि, बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर ने इस ऑफर को ठुकरा दिया। इस बारे में बात करते हुए उन्होंन एक इंटरव्यू में कहा, 'खतरों के खिलाड़ी में खतरा है और हम खतरों से खुद को दूर रखते हैं।' 

    रोहित शेट्टी के शो को पहला कंफर्म सदस्य जरूर मिल चुका है। सोशल मीडिया इन्फलुएंसर और बॉलीवुड सेलेब्स के करीबी दोस्त ओरी की एंट्री शो में होगी। बता दें कि उनका पूरा नाम ओरहान अवत्रामणि है। ओरी के अलावा बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट अविनाश मिश्रा की एंट्री को भी काफी हद तक कंफर्म माना जा रहा है।

    ये भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी के शो में खतरों से खेलेगा बिग बॉस ओटीटी का ये कंटेस्टेंट, रेस में आगे नाम