विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Munawar Faruqui के सामने फफक पड़ीं Kritika Malik, रास नहीं आए मीडिया के पूछे गए सवाल

Published: Tue, 30 Jul 2024 02:38 PM (IST)

बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में सभी कंटेस्टेंट्स के बीच अरमान मलिक और दोनों पत्नियों कृतिका और पायल ने ...और पढ़ें

बिग बॉस के घर में सवालों से परेशान हुईं कृतिका मलिक, (X Image)
बिग बॉस के घर में सवालों से परेशान हुईं कृतिका मलिक, (X Image)

HighLights

  1. मुनव्वर फारूकी ने ली बिग बॉस में एंट्री
  2. मुनव्वर ने कृतिका से पूछे तीखे सवाल
  3. शादी के सवाल पर छलके कृतिका के आंसू

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में हाल ही में कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी पहुंचे। घर में उनकी एंट्री ने एंटरटेनमेंट का डोज बढ़ा दिया। बिग बॉस सीजन 17 के विनर रहे मुनव्वर फारूकी, इस शो के कॉन्सेप्ट से अच्छे-से वाकिफ हैं। ऐसे में उन्होंने कंटेस्टेंट्स से कई तीखे सवाल पूछे। वहीं, बातचीत के दौरान कृतिका मलिक रो पड़ीं।

बिग बॉस ओटीटी 3 फिनाले राउंड की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में घर में एक्टिविटी भी बढ़ गई है। मुनव्वर फारूकी से पहले शो में मीडिया सेशन हुआ। इस दौरान कई जर्नालिस्ट घर के अंदर आए और सभी कंटेस्टेंट्स पर तीखे सवाल दागे, जिससे सबसे ज्यादा प्रभावित कृतिका मलिक हुईं।

जिससे प्यार, उसी से शादी 

मुनव्वर फारूकी संग बातचीत के दौरान कृतिका मलिक ने मीडिया के पूछे गए सवालों का जिक्र किया और रोने लग गईं। दरअसल, कृतिका  को अरमान मलिक से शादी और दोस्त पायल मलिक को धोखा देने को लेकर पूछे गए सवाल पसंद नहीं आए। उन्होंने कहा, "मुझे प्यार हुआ। मैंने शादी की। मेरी पहली शादी थी। ऐसा नहीं था कि वो मेरी दूसरी, तीसरी, चौथी या पांचवीं शादी थी। मैंने अपने माता-पिता से झूठ बोला। उन्हें धोखा दिया।"

यह भी पढ़ें- Munawar Faruqui ने टाइट कपड़े पहनने पर Kritika Malik को किया रोस्ट, बन गया अरमान मलिक का मुंह

मीडिया के सवालों ने किया परेशान

उन्होंने आगे कहा, "इनसे (अरमान मलिक) शादी की। इन्होंने मेरा साथ दिया। मतलब मेरे साथ क्या था मैंने जिससे प्यार किया उसने मेरा साथ दिया। मैं खुश हूं, लेकिन कल जो सवाल पूछे गए थे न कि मतलब औरत-औरत की दुश्मन होती है। डायन भी सात घर छोड़कर वार करती है, तुमने अपने घर पर…। मैं इन चीजों से अफेक्ट होती हूं।"

फफक पड़ीं कृतिका मलिक

रोते हुए कृतिका ने मुनव्वर से कहा, "कल मीडिया ने पायल से रिलेटेड जो चीजें बोलीं वो चीजें मुझे खाई जा रही हैं। मुझे ऐसा हो रहा है कि मैं बाहर जाऊं, पायल और अपनी फैमिली से मिलूं। कल मेरी तबीयत भी खराब हो गई थी ये चीजें सोच-सोचकर। दिमाग में बहुत सारे सवाल घूम रहे हैं। मुझे पता है सब कुछ ठीक है। पर मैं ये देखना चाहती हूं कि मैंने जो टाइम देखा है। मैंने, पायल ने, अरमान जी ने…जो टाइम फेस किया है, मैं नहीं चाहती हूं कि वो दोबारा आए, टूट जाऊंगी मैं। बस फैमिली ही इंसान की ताकत होती है और फैमिली ही इंसान की कमजोरी होती है।"

यह भी पढ़ें- 'मैं उसके लेवल तक नहीं गिर सकता', Vishal Pandey ने थप्पड़ कांड को लेकर Armaan Malik पर कसा तंज

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।