Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्या कपिल शर्मा के शो पर होगी सुनील ग्रोवर की वापसी? कृष्णा अभिषेक ने इस सवाल पर किया ऐसे रिएक्ट

    By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Wed, 17 May 2023 06:04 PM (GMT+05:30)

    कपिल शर्मा के शो से सुनील ग्रोवर का जाना फैंस को पसंद नहीं आया था। शो पर सुनील ने अपने कैरेक्टर्स से काफी धमाल मचाया था। वो कभी गुत्थी तो कभी डाॅ. गुल ...और पढ़ें

    Photo Credit: Krushna Abhishek Sunil Grover Instagram Photo Screenshot
    Photo Credit: Krushna Abhishek Sunil Grover Instagram Photo Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। The Kapil Sharma Show: 'द कपिल शर्मा शो' पिछले काफी वक्त से दर्शकों का  मनोरंजन कर रहा है। आज की भाग दौड़ भरी इस लाइफ में कपिल शर्मा का ये शो लोगों को खूब हंसा रहा है। इस शो पर स्टार्स अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बात करते नजर आते हैं।

    बता दें कि हाल ही में शो की जान सपना यानी कृष्णा अभिषेक की वापसी हो चुकी है। कृष्णा की वापसी से फैंस काफी खुश हैं। ऐसे में अब लोगों के मन में ये सवाल आ रहा है कि क्या कृष्णा की तरह ही सुनील ग्रोवर की भी शो पर दोबारा देख पाएंगे?

    सुनील ग्रोवर को लेकर क्या बोले कृष्णा अभिषेक?

    कृष्णा अभिषेक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को इंस्टा बॉलीवुड के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में कृष्णा से सवाल किया जा रहा है कि क्या आपकी तरह ही सुनील ग्रोवर की वापसी होगी? इस सवाल पर कृष्णा ने जवाब में कहा, ‘वो उनके ऊपर है, सुनील बहुत ही कमाल के कलाकार हैं, सुनील का मैं बहुत बड़ा फैन हूं। वे बहुत अच्छा परफॉर्म करते हैं और जरूर बहुत मजा आएगा, जब हम लोग सब एक साथ स्टेज पर मौजूद होंगे। भगवान करे वो दिन आए। इस बात को लेकर मैं काफी पॉजिटिव हूं। ऐसा होना चाहिए क्यों नहीं होना चाहिए।‘

    View this post on Instagram

    A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

    वीडियो पर फैंस के आ रहे हैं ऐसे रिएक्शन

    कृष्णा अभिषेक का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बना हुआ है। इस वीडियो पर लगातार यूजर्स के कमेंट आ रहे हैं। इस पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘सुनील आ गया तो बहुत लोग बेरोजगार हो जाएंगे।' वहीं, एक लिखता है, ‘लेकिन भाई तेरी छुट्टी हो जाएगी। एक ने कहा, ‘सुनील वापस आएगा। एक ने तो यहां तक लिखा, ‘बिल्कुल नहीं वो अब नहीं आएगा, ये लेग अभी भी यहीं पर शोज कर रहे हैं और सुनील  फिल्में और ओटीटी कर रहा है।'

    खबरें और भी