विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

TKSS: कृष्णा अभिषेक के बाद होगी सुनील ग्रोवर की वापसी? द कपिल शर्मा शो में उन्हें लेकर मिली बड़ी हिंट

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Tue, 02 May 2023 10:28 PM (IST)

The Kapil Sharma Show सोनी टीवी के फेमस रियलिटी शो द कपिल शर्मा शो ने वर्षों से दर्शकों को अपने ...और पढ़ें

File Photo of Suniel Grover and Krushna Abhishek
File Photo of Suniel Grover and Krushna Abhishek

नई दिल्ली, जेएनएन। रियलिटी शो 'द कपिल शर्मा' में कृष्णा अभिषेक वापस आ गए हैं। वर्षों से सपना बनकर उन्होंने लोगों का इंटरटेनमेंट किया। बीते शनिवार के एपिसोड में उनकी वापसी दिखाई गई। इस दौरान बातों बातों में उन्होंने कई बार मजाक में जिक्र किया कि पैसों की वजह से वह वापस नहीं आ रहे थे। लेकिन अब वह एक बार फिर शो की कास्ट का हिस्सा बन चुके हैं।

'द कपिल शर्मा' रियलिटी शो का एक प्रोमो सामने आया है, जहां कृष्णा अभिषेक फिर से अपने जोक्स से सभी को गुदगुदाते नजर आ रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने इशारों ही इशारों में एक और कलाकार की वापसी का हिंट दिया है।

कपिल शर्मा के शो में पहुंचे नवाजुद्दीन सिद्दीकी और नेहा शर्मा

द कपिल शर्मा शो में हर बार कई नामी सितारे आते हैं। कॉमेडियन का शो बॉलीवुड सितारों के बीच वैसे भी काफी फेमस है। शो से जुड़ाई प्रोमो शेयर किया गया है जिसमें नवाज़ुद्दीन सिद्धकी और नेहा शर्मा अपनी फिल्म 'जोगीरा सारारारा' के प्रमोशन के लिए पहुंचे।

इस दौरान काफी शर्मा नवाजुद्दीन सिद्दीकी से पूछते हैं कि वह नेहा शर्मा के साथ फिल्म कर रहे हैं। ऐसे में वह उनके बारे में सोचकर अलार्म लगा कर सोते हैं या अलार्म बजने से पहले ही उठ जाते हैं। इस पर मजेदार हाजिरजवाबी करते हुए नवाजुद्दीन कहते हैं कि वह नेहा शर्मा के बारे में सोच कर सोते ही नहीं हैं।

होगी सुनील ग्रोवर की वापसी!

प्रोमो में यह भी दिखाया गया कि सपना, राजू से कहती है कि तू यहां चुगली करने आया है। इस पर राजू यानी कि चंदन कहता है कि तू मेरे थिएटर में घर बना कर बैठी है। इसके बाद सपना बने कृष्णा विषय कहते हैं कि थिएटर में खुदाई करेंगे तो अंदर से सपना ब्यूटी पार्लर निकलेगा। इस पर राजू कहता है, "थोड़ी सी और खुदाई करेंगे ना तो अंदर से हॉस्पिटल भी निकलेगा।"

View this post on Instagram

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

बता दें कि इस फेमस शो में सुनील ग्रोवर ने डॉक्टर मशहूर गुलाटी का रोल किया था, जो कि 50-50 हॉस्पिटल में डॉक्टर हैं। कृष्णा अभिषेक के इस जोक के बाद फैंस ने एक बार फिर सुनील ग्रोवर की वापसी की उम्मीद लगाई है। उधर कृष्णा अभिषेक की वापसी के बाद सुनील ग्रोवर की वापसी की चर्चा भी तेज है। हालांकि मेकर्स या खुद कॉमेडियन की ओर से इस पर आधिकारिक बयान नहीं आया है।