Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कृष्णा अभिषेक की बहन ने बयां किया दर्द, कहा- फैमिली के साथ फोटो के समय मुझे कहा जाता था साइड हो जाओ

    By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Thu, 20 Apr 2023 10:26 PM (GMT+05:30)

    आरती सिंह ने करियर की शुरुआत साल 2007 में टीवी शो मायका से हुई थी। इसके बाद वह गृहस्ती थोड़ा है थोड़े की जरूरत है परिचय उतरन और देवों के महादेव और रिय ...और पढ़ें

    Photo Credit :Arti Singh Instagram Photos Screenshot
    Photo Credit :Arti Singh Instagram Photos Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। कॉमेडियन और एक्टर कृष्णा अभिषेक की बहन और टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह हमेशा ही सुर्खियों में बनीं रहती हैं। आरती भले ही टीवी शोज में कम नजर आती हों, लेकिन वह लाइम लाइट में हमेशा ही छाई रहती हैं। आरती एक बार फिर से छोटे पर्दे पर नजर आने वाली हैं। वह जल्द ही अपने नए धारावाहिक 'श्रवणी' में नजर आने वाली हैं। इस शो में आरती पहली बार निगेटिव रोल निभाती दिखेंगी। इसी बीच उन्होंने खुद को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

    काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा

    ईटाइम्स की रिपोर्ट की अनुसार, आरती सिंह से इंटरव्यू में जब से उनके संघर्षों के बारे में पूछा गया था तो आरती ने कहा कि ईमानदारी से कहूं तो मेंटल लेवल पर बहुत स्ट्रगल था , क्योंकि परिवार में हर कोई अच्छी तरह से जाना जाता था। जब आपके परिवार में सभी जाने-पहचाने हों और आप कम फेमस हों तो आपको उनसे मेल खाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

    मुझे अक्सर फैमिली फोटो से अलग हटने के लिए कहा जाता था

    मुझे अभी भी याद है कि मुझे अक्सर फैमिली फोटो क्लिक करते वक्त अलग हट जाने के लिए कहा जाता था, क्योंकि पैपराजी केवल उनके परिवार के स्टार्स की तस्वीरें ही लेना चाहते थे और आप की पहचान न के बराबर हो तो आपको अलग होने के लिए कहा जाता है। सच कहूं तो मुझे बहुत बुरा लगता था और कई बार दिल भी टूट जाता था।  यह उन दिनों की बात है जब आरती ने शोबिज में काम की शुरुआत नहीं की थी। बता दें कि आरती की कजन रागिनी खन्ना और सौम्या सेठ भी इंडस्ट्री में काफी काम कर चुके हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Shemaroo Umang (@shemarooumang)

    आरती सिंह ने इन टीवी शोज में किया काम

    आरती सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत  साल 2007 में टीवी शो 'मायका' से हुई थी। इसके बाद वह शो 'गृहस्ती' में नजर आई थीं। उनके पॉपुलर टीवी शो में 'थोड़ा है थोड़े की जरूरत है', 'परिचय' शामिल हैं। इसके अलावा वह 'उतरन' और 'देवों के महादेव' में भी नजर आ चुकी हैं। साल 2019 में वह सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' में नजर आई थीं। वह इस सीजन की चौथी रनर अप थीं। वहीं अब वह 'श्रणवी' में नजर आने वाली हैं।

    खबरें और भी