Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'जो खुद मजाक बनी हुई है...' Kumar Sanu के बेटे ने कुनिका सदानंद पर साधा निशाना, एक्ट्रेस को बताया Joke

    Updated: Wed, 11 Feb 2026 06:52 PM (IST)

    बिग बॉस 19 खत्म होने के बाद भी विवादों में है। हाल ही में, कुनिका सदानंद ने तान्या मित्तल के प्रशंसकों की अपमानजनक टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया दी। इसके ...और पढ़ें

    कुनिका सदानंद और जान कुमार (फोटो-इंस्टाग्राम)

    कुनिका सदानंद और जान कुमार (फोटो-इंस्टाग्राम)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी का विवादित शो बिग बॉस 19 पिछले साल दिसंबर में खत्म हो गया। गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) शो के विनर रहे थे। लेकिन इसकी कंट्रोवर्सी है कि खत्म नहीं हो रही। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ऑनलाइन झड़पें, गाली-गलौज और ड्रामा लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं।

    जान ने उड़ाया कुनिका का मजाक

    हाल ही में, कुनिका सदानंद ने तान्या मित्तल के फैंस को उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां करने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। वहीं ठीक इसके बाद कुमार सानू के बेटे जान ने अप्रत्यक्ष रूप से उन्हें जोक (Joke) कहकर बुलाया।

    Kunicka (2)

    यह भी पढ़ें- 'पैसे वाले लड़कों से शादी करो...' Kunickaa Sadanand ने लड़कियों को दी ये सलाह, Alimony ना लेने का हुआ अफसोस

    जान ने शेयर की इंस्टा स्टोरी

    दरअसल कुनिका ने कुमार सानू के साथ उनके अफेयर की चर्चा करने वालों को लताड़ लगाई थी। इस बीच जान कुमार ने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी पोस्ट की है लेकिन इसमें उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया है। उन्होंने लिखा- “तान्या मित्तल के सभी प्रशंसकों को, जो मुझे यह कहकर परेशान कर रहे हैं कि कोई उनके बेटे और फरहाना की जोड़ी बनाने के नाम पर उन्हें तंग कर रहा है, मेरी बस यही सलाह है कि इंडस्ट्री में जिन लोगों का मजाक उड़ाया जाता है, उन्हें गंभीरता से न लें। मुझे दोनों कंटेस्टेंट फरहाना और तान्या पसंद हैं। जो खुद मजाक बनी हुई है उसे सीरियसली मत लो। हर हर महादेव।”

    Kunicka (3)

    कहां से हुई मामले की शुरुआत

    मामला तब और बिगड़ गया जब एक प्रशंसक ने कुनिका के बेटे की तुलना गायक कुमार सानू से करते हुए एक फोटो शेयर की। इस पर कुनिका ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए चेतावनी दी कि उनके बच्चे को इस मामले में घसीटना बिल्कुल गलत है। उन्होंने उपयोगकर्ताओं को निजता के अधिकारों के बारे में याद दिलाया और कहा कि ऐसे कृत्यों के लिए कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- बेटी को 'लेस्बियन' बुलाने को लेकर कुनिका पर भड़के Malti Chahar के पिता, बोले- 'मैं नहीं गया वरना...'