यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss 18: सलमान खान के शो में बवाल मचाएंगे 'कुंडली भाग्य' के करण लूथरा, कई बार ठुकरा चुके हैं ऑफर?
Bigg Boss जल्द ही 18वें सीजन के साथ टीवी पर वापसी करने जा रहा है। अभी तक प्रीमियर डेट या फिर कंटेस्टेंट लिस्ट की घोषणा नहीं की गई है लेकिन फिर भी शो इ ...और पढ़ें

HighLights
- बिग बॉस 18 में आएंगे धीरज धूपर?
- कुंडली भाग्य से फेमस हुए धीरज
- अक्टूबर में शुरू हो सकता बिग बॉस 18
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) शुरू होने से पहले ही चर्चाओं में आ गया है। शो को शुरू होने में अभी वक्त है, लेकिन शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम सुर्खियां बटोर रहा है। सलमान खान (Salman Khan) के शो में एक और अभिनेता के एंट्री होने के कयास लग रहे हैं। यह वह अभिनेता है, जिसे कई बार बिग बॉस के लिए अप्रोच किया गया है।
बिग बॉस टीवी के सबसे पॉपुलर रियलिटी शोज में से एक है। पिछले साल 17वां सीजन आया था, जिसकी ट्रॉफी मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) ने जीती थी। पिछले महीने ही बिग बॉस सीजन ओटीटी 2 खत्म हुआ है जिसकी विनर सना मकबूल बनी हैं। अब सभी की निगाहें बिग बॉस 18 पर है।
बिग बॉस 18 का हिस्सा बनेंगे धीरज धूपर?
बिग बॉस के 18वें सीजन में अब तक कई पॉपुलर स्टार्स का नाम आ चुका है। अब एक नाम टीवी इंडस्ट्री से भी जुड़ गया है। टीवी के जाने-माने अभिनेता धीरज धूपर (Dheeraj Dhoopar) के शो में आने की चर्चा हो रही है। ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले कई सालों से बिग बॉस के लिए धीरज धूपर को अप्रोच किया जा रहा है, लेकिन बात नहीं बन रही। मेकर्स उम्मीद कर रहे हैं कि इस सीजन के लिए धीरज हामी भर दें। हालांकि, अभी तक ऑफिशियली मेकर्स या एक्टर की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।
यह भी पढ़ें- 'बिग बॉस का बुरा हाल होने वाला', Salman Khan के Bigg Boss 18 होस्ट न करने की खबरों पर बोलीं एक्ट्रेस
कुंडली भाग्य से फेमस हुए धीरज
मात-पिता के चरणों में स्वर्ग टीवी सीरियल से डेब्यू करने वाले अभिनेता धीरज धूपर को पॉपुलैरिटी डेली सोप कुंडली भाग्य से मिली। वह करण लूथरा बनकर घर-घर में मशहूर हो गए। 2022 में धीरज ने शो को अलविदा कह दिया था। वह झलक दिखला जा 10, शेरदिल शेरगिल और सौभाग्यवती भव: जैसे शोज में नजर आए। इन दिनों वह टीवी सीरियल रब से है दुआ में सुभान सिद्दीकी की भूमिका निभा रहे हैं।