यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Mansi Srivastava Wedding: मानसी श्रीवास्तव ने कपिल तेजवानी से किया विवाह, देखें वायरल तस्वीरें
Mansi Srivastava Wedding टेलीविजन कलाकार मानसी श्रीवास्तव ने फोटोग्राफर कपिल तेजवानी से शनिवार की रात मुंबई में शादी कर ली हैl इस शादी में भाग लेने पर ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएनl Mansi Srivastava Wedding: कुंडली भाग्य में नजर आने वाली मानसी श्रीवास्तव ने शनिवार को फोटोग्राफर कपिल तेजवानी से विवाह कर लिया हैl इस अवसर पर उनके विवाह में शामिल होने कई कलाकार भी पहुंचे थेl इनमें धीरज धुपर, सुरभि चंदना और शेरनू पारीक शामिल हैl
मानसी श्रीवास्तव ने कपिल तेजवानी से शादी कर ली है
टेलीविजन कलाकार मानसी श्रीवास्तव ने फोटोग्राफर कपिल तेजवानी से शनिवार की रात मुंबई में शादी कर ली हैl इस शादी में भाग लेने परिवार के अलावा करीबी लोग पहुंचे थेl इसके अलावा मानसी के साथ काम कर चुके सुरभि चंदना, शेरनू पारीक, धीरज धूपर, नेहालक्ष्मी अय्यर और कुणाल जयसिंह ने भी भाग लियाl
View this post on Instagram
मानसी श्रीवास्तव और कपिल तेजवानी की भेंट एक प्रमोशनल शूट के दौरान हुई थी
मानसी श्रीवास्तव और कपिल तेजवानी की भेंट एक प्रमोशनल शूट के दौरान कुछ समय पहले हुई थीl इसके बाद दोनों कई अवसर पर साथ देखें गएl दोनों 2019 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैंl पति-पत्नी के दौर पर दोनों की पहली तस्वीर इश्कबाज की अभिनेत्री शेरनू पारेख ने शेयर की हैl उन्होंने शनिवार को हुई शादी की रविवार को कई तस्वीरें शेयर की हैl उन्होंने लिखा है, 'यह लो खोल दी यादों की तिजोरी, बता रही हूं कई लोग इस फोटो में नहीं है क्योंकि हम शादी इंजॉय करने में व्यस्त हैंl यह एक सपने जैसी शादी थीl सभी के पसंदीदा मानसी और कपिल यह रहेl' वहीं एक अन्य तस्वीर में मानसी और कपिल की हल्दी की तस्वीरें भी उन्होंने शेयर की हैl इसमें कुणाल जयसिंह और नेहालक्ष्मी अय्यर भी नजर आ रहे हैंl इसके बाद मानसी के साथ काम कर चुकी सुरभि चंदाना ने भी तस्वीरें शेयर की हैl
View this post on Instagram
मानसी श्रीवास्तव ने कुंडली भाग्य में सोनाक्षी की भूमिका निभाई है
मानसी कुंडली भाग्य में धीरज धूपर के साथ नजर आई थीl वह भी शादी में नजर आए थेl वहीं मानसी की शादी की कई तस्वीरें फैन क्लब द्वारा शेयर की गई हैl मानसी श्रीवास्तव ने 2012 में टेलीविजन करियर की शुरुआत कीl वह सुरवीन गुग्गल टॉपर ऑफ द ईयर नामक शो में नजर आई थीl वहा इश्कबाज में भाव्या की भूमिका में भी नजर आई हैंl कुंडली भाग्य में उन्होंने सोनाक्षी की भूमिका निभाई हैl
खबरें और भी
View this post on Instagram