Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kundali Bhagya फेम धीरज धूपर की पत्नी ने ब्रेस्ट मिल्क और गर्भनाल से बनवाया ये पेंडेंट, देख फैंस भी हुए हैरान

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Thu, 27 Apr 2023 04:51 PM (IST)

    Dheeraj Dhoopar Wife Vinny Arora धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा इन दिनों पैरेंटिंग हुड को खूब एन्जॉय कर रहे हैं। हाल ही में विन्नी अरोड़ा के पेंडेंट ने फैंस ...और पढ़ें

    Kundali Bhagya Fame Dheeraj Dhoopar Wife Vinny Arora Made Pendant From Breast Milk Share Details/Instagram
    Kundali Bhagya Fame Dheeraj Dhoopar Wife Vinny Arora Made Pendant From Breast Milk Share Details/Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Kundali Bhagya: एकता कपूर के शो कुंडली भाग्य में करण लूथरिया का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुए धीरज धूपर और उनकी पत्नी विन्नी अरोड़ा इन दिनों पैरेंडहुड को काफी एन्जॉय कर रहे हैं। बीते साल 10 अगस्त 2022 को एक्टर ने अपने घर में बेबी ब्वॉय का स्वागत किया था।

    उन्होंने बेटे के जन्म से कुछ समय पहले ही लॉन्ग रनिंग शो 'कुंडली भाग्य' को अलविदा कह दिया था। धीरज-विन्नी अक्सर सोशल मीडिया पर बेटे की मस्ती करते हुए कई तस्वीरें शेयर करते हैं।

    हाल ही में विन्नी अरोड़ा सोशल मीडिया पर अपने फैंस से रूबरू हुईं। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर एक ऐसा खुलासा किया, जिसे सुनकर उनके फैंस भी कानों पर यकीन नहीं कर पाए।

    धीरज धूपर की पत्नी ने ब्रेस्ट मिल्क और गर्भनाल से बनवाया पेंडेंट

    हाल ही में विन्नी अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ आस्क मी सेशन किया, जिसमें उन्होंने अपने चाहने वालों के सभी सवाल के जवाब दिए। उन्होंने बताया कि वह अपने बच्चे की देखभाल कैसे करते हैं। हालांकि, इस बीच उनके एक फैन ने उनके पेंडेंट के बारे में पूछ लिया।

    अपने इस अनोखे पेंडेंट के बारे में बताते हुए विन्नी ने बताया कि उन्होंने बेटे जैन के नाम का ये खास पेंडेंट उनके ब्रेस्ट मिल्क और बेटे के गर्भनाल के स्टंप से मिलकर बना है। उन्होंने अपने इस खूबसूरत पेंडेंट की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की।

    विन्नी ने बताया कि उनका ये पेंडेंट इसलिए बेहद खास है, क्योंकि ब्रेस्ट मिल्क के साथ-साथ बेटे जैन के गर्भनाल के स्टंप से ये भरा हुआ है।

    बेटे पर जमकर प्यार लुटाते हैं धीरज धूपर

    धीरज धूपर ने सोशल मीडिया पर बेटे की पहली तस्वीर 10 सितंबर 2022 को शेयर की थी। जल्द ही उनका बेटा 1 साल का होने वाला है। इस तस्वीर में धीरज धूपर प्यार से बेटे को गले लगाए, उस पर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे थे। धीरज धूपर ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा था, 'इसको मेरे डिंपल मिले हैं और मेरा दिल भी इसका हो गया है।

    खबरें और भी

    मैं इससे पहले इतना खूबसूरत इंसान कभी भी नहीं देखा, इसलिए इसका नाम मैंने जैन रखा है। हालांकि, अब विन्नी और धीरज दोनों बेटे संग प्यारे पल बिताते हुए कई तस्वीरें शेयर करते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो कुंडली भाग्य और झलक दिखला जा के बाद धीरज धूपर जल्द ही रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी-13' में स्टंट करते हुए नजर आ सकते हैं।