Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kundali Bhagya की संस्कारी बहू ने बिकिनी पहन दिखाया बोल्ड अवतार, लोगों ने कहा- प्रीता के संस्कार बिगड़ रहे हैं

    By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Thu, 23 Mar 2023 04:33 PM (IST)

    आपको बता दें कि श्रद्धा आर्या ने नवंबर 2021 में राहुल नागल से शादी की थी। राहुल एक नेवी ऑफिसर हैं। शादी से पहले श्रद्धा और राहुल ने एक-दूसरे को करीब ए ...और पढ़ें

    Photo Credit : Shraddha Arya Instagram Photos Screenshot
    Photo Credit : Shraddha Arya Instagram Photos Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Shraddha Arya Bikini Photos: टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। श्रद्धा को टीवी शो 'कुंडली भाग्य' से एक खास पहचान मिली है। इस शो में उन्होंने प्रीता अरोड़ा का किरदार निभाकर घर-घर में अपनी एक खास पहचान बनाई है। 'कुंडली भाग्य' शो को दर्शक काफी पसंद करते हैं। टीआरपी लिस्ट में भी ये शो आगे रहता है। एक्टिंग के साथ श्रद्धा सोशल मीडिया पर भी छाई रहती हैं। इसी बीच उनकी कुछ बोल्ड तस्वीरें फैंस को हैरान करती नजर आ रही हैं।

    संस्कारी बहू ने दिखाया बोल्ड अवतार

    टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या इन दिनों अपने पति राहुल नागल के साथ मालदीव में वेकेशन मना रही हैं। श्रद्धा वेकेशन की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करती नजर आ रही हैं। इसी बीच श्रद्धा ने अपनी कई बोल्ड तस्वीरें और वीडियो शेयर कर अपने फैंस के होश उड़ा दिए हैं। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।  

    बिकिनी पहन लगाई आग  

    श्रद्धा आर्या ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अनपी लेटेस्ट बिकिनी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि उन्होंने ब्लैक कलर की बिकिनी पहनी हुई है। बिकिनी पहन कर श्रद्धा समंदर किनारे कभी रेत से खेलती तो कभी हॉट पोज देती नजर आ रही हैं। संस्कारी बहू की ये तस्वीरें देखकर फैंस यकीन नहीं कर पा रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए श्रद्धा ने कैप्शन में लिखा, ‘रेत से बातें करो।'

    View this post on Instagram

    A post shared by Shraddha Arya (@sarya12)

    बाथरोब में शेयर कर चुकी हैं हॉट तस्वीरें

    आपको बता दें कि इससे पहले श्रद्धा आर्या ने व्हाइट कलर का बाथरोब पहनकर अपनी तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में वह स्विमिंग पूल के किनारे लेटकर अलग-अलग अंदाज में पोज देती नजर आईं थीं।  सनबाथ लेते हुए संस्कारी बहू की ये तस्वीरें देखकर फैंस यकीन नहीं कर पा रहे थे। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए श्रद्धा ने कैप्शन में लिखा था, ‘ब्रेक और वेकेशन की थेरेपी की बहुत ज्यादा जरूरत थी।'

    खबरें और भी