Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kundali Bhagya के शक्ति अरोड़ा ने खरीदी महंगी कार, श्रद्धा आर्या ने फोटो शेयर कर दी बधाई

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sat, 01 Apr 2023 07:09 PM (IST)

    Shraddha Arya Shakti Arora New Car श्रद्धा आर्या ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। इसमें श्रद्धा आर्या को शक्ति अरोड़ा को नई गाड़ी लेने पर बधाई देत ...और पढ़ें

    । Shraddha Arya Shakti Arora New Car, Shraddha Arya, Shakti Arora New Car
    । Shraddha Arya Shakti Arora New Car, Shraddha Arya, Shakti Arora New Car

    नई दिल्ली, जेएनएन। Shraddha Arya Shakti Arora New Car: कुंडली भाग्य की एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने शक्ति अरोड़ा को शुभकामनाएं दी है। दरअसल शक्ति अरोड़ा ने मर्सिडीज जी क्लास कार खरीदी है। फोटो में उन्हें गाड़ी के आगे खड़े होकर पोज देते हुए देखा जा सकता है। श्रद्धा आर्या ने तस्वीर शेयर करते हुए एक मजेदार कमेंट भी किया है।

    कुंडली भाग्य काफी फेमस शो है

    गौरतलब है कि जी टीवी का शो कुंडली भाग्य काफी फेमस है। इसमें अब जनरेशन लीप आया है। इसके चलते शक्ति अरोड़ा को शो छोड़कर जाना पड़ा है। इसके पहले शो में धीरज धूपर की मुख्य भूमिका थी। उनकी और श्रद्धा की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आई थी। धीरज के शो छोड़ने के बाद शक्ति अरोड़ा को लिया गया था। कुंडली भाग्य टीआरपी में भी बना रहता है। इस शो को लेकर फैंस भी काफी उत्साहित रहते है।

    श्रद्धा आर्या और शक्ति अरोड़ा की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री पसंद आती है

    अब शो में 20 वर्षों का जनरेशन लिप आया है और करण लूथरा की भूमिका निभाने के लिए शक्ति आनंद को लिया गया है, जहां दर्शकों को श्रद्धा और शक्ति की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री पसंद आ रही है। वहीं, दोनों ऑफ कैमरा काफी अच्छे दोस्त भी है। श्रद्धा आर्या ने शक्ति अरोड़ा को नई कार लेने पर बधाई दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर शक्ति की तस्वीर शेयर की है। इसमें उन्हें लग्जरी कार के आगे खड़े होकर पोज देते हुए देखा जा सकता है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Shraddha Arya (@sarya12)

    कुंडली भाग्य शो में प्रीता और करण लूथरा की लव स्टोरी नजर आती है

    तस्वीरें शेयर करते हुए श्रद्धा आर्या ने लिखा है, 'वाह बधाई, आपको नई गाड़ी के लिए।' इससे पता चलता है कि दोनों एक-दूसरे को काफी सपोर्ट करते हैं। कुंडली भाग्य शो में प्रीता और करण लूथरा की लव स्टोरी नजर आती है। श्रद्धा आर्या प्रीता की भूमिका निभाती है। शो में हाल ही में पारस कलनावत और सना सैयद को भी लिया गया है। शक्ति अरोड़ा ने पवित्र रिश्ता, तेरे लिए और मेरी आशिकी तुम से ही जैसे शो में काम किया है। वह नच बलिए 7 और झलक दिखला जा 9 में भी नजर आ चुके हैं।

    खबरें और भी