Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कुशाल टंडन ने Asim Riaz के फैंस को बुलाया छपरी, अपने साथ बुरा बर्ताव करने के लिए दर्ज की शिकायत

    Updated: Thu, 01 Aug 2024 09:35 AM (GMT+05:30)

    खतरों के खिलाड़ी 14 जब से शुरू हुआ है तब से आसिम रियाज (Asim Riaz) के कारण चर्चा में बना हुआ है। आसिम ने रोहित शेट्टी के साथ बदतमीजी की थी जिसकी वजह स ...और पढ़ें

    कुशाल टंडन ने आसिम रियाज के फैंस को लगाई लताड़
    कुशाल टंडन ने आसिम रियाज के फैंस को लगाई लताड़

    HighLights

    1. सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं आसिम रियाज
    2. फैंस मांगने लगे कुशाल टंडन से माफी
    3. कुशाल ने शेयर किया स्क्रीनशॉट

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 में अपने बर्ताव की वजह से आसिम रियाज इन दिनों चर्चा में हैं। उन्होंने शो पर रोहित शेट्टी और कंटेस्टेंट्स के साथ बहस की थी जिसके बाद से उन्हें शो से बाहर कर दिया गया था।

    आसिम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कुशाल टंडन ने इस पर रिएक्ट किया था। अब एक्टर ने आसिम रियाज के फैंस के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। दरअसल कुशाल ने आसिम के खिलाफ ट्वीट किया था जिससे नाराज होकर उनके फैंस ने कुशाल पर निशाना साधा था। फैंस ने कुशाल को कमेंट में बुरी बुरी बातें बोलीं और गालियां भी दीं।

    फैंस मांगने लगे माफी

    इसके बाद कुशाल ने ऐसे कमेंट्स करने वाले कुछ फैंस के खिलाफ साइबर सेल में रिपोर्ट दर्ज करवा दी। इसके बाद आसिम के फैन कुशाल से माफी मांगने लगे। कुशाल ने स्क्रीनशॉट शेयर करके इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आसिम के छपरी फैंस को ये अहसास हो गया है कि वो गलत आदमी से पंगा ले रहे हैं।

    उन्होंने लिखा, लोग आपको गाली देने का दुस्साहस रखते हैं,क्योंकि उन्हें लगता है कि वे बंद दीवारों के पीछे कुछ भी लिख सकते हैं? लेकिन जल्द ही उन्हें साइबर क्राइम से एक कॉल आती है इसके बाद मेरे इनबॉक्स में ये जवाब आता है।"

    यह भी पढें: रोहित शेट्टी से झगड़े के बीच Asim Riaz का नया पोस्ट वायरल, बोले- बेइज्जती में आप बेस्ट हैं

    खबरें और भी

    आसिम पर भड़के कुशाल

    कुशाल टंडन का ये स्टेटमेंट उस घटना के बाद आया है जहां उन्होंने रोहत शेट्टी से बदतमीजी करने पर आसिम को लताड़ लगाई थी। उन्होंने एक्स अकाउंट पर लिखा था- काश उसने ऐसा मेरे सामने किया होता। उसे वास्तव में मदद की जरूरत है, मैं तीन स्टंट करने आया हूं, अरे भाई माल नहीं हैं जो मरेगा। जब उसने कहा कि मैं पैसे नहीं लूंगा अगर कोई टीम से वह स्टंट कर सकता है,तो ठीक है, उसे अपनी बात पर अड़े रहना चाहिए और कोई पैसा नहीं लेना चाहिए।

    इस सीजन शो में अभिषेक कुमार, आसिम रियाज, शालीन भनोट, नियति फतनानी, आशीष मेहरोत्रा, गशमीर महाजनी और शिल्पा शिंदे जैसे कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं।

    यह भी पढें: 'हर 6 महीने में गाड़ियां बदलता हूं...', मुंबई से बेंगलुरु तक फैली हैं Asim Riaz की प्रॉपर्टी