Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    KSBKBT 2: शो में होगी 'अंश गुजराल' के बेटे की एंट्री, Pearl V Puri या Priyank Sharma, कौन बनेगा तुलसी का पोता?

    Updated: Wed, 11 Mar 2026 10:42 PM (IST)

    'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में एक बहुत बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। मिहिर और तुलसी के रिश्ते में दरार के बाद अब शो में 'अंश गुजराल' के बेटे की एंट्री ...और पढ़ें

    क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में होगी नई एंट्री/ फोटो- Instagram

    क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में होगी नई एंट्री/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एकता कपूर के पॉपुलर शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में लगातार ट्विस्ट एंड टर्न आ रहे हैं, जिसने दर्शकों को टीवी स्क्रीन से बांधे रखा है। मिहिर और तुलसी के रिश्ते में दरार के बाद अब शो में एक और नया ट्विस्ट आने वाला है।

    इस शो में जल्द ही अंश गुजराल के बेटे की एंट्री होने वाली है, जो अपनी दादी तुलसी की जिंदगी में एक बड़ा तूफान लेकर आएगा। अंश गुजराल के बेटे का किरदार निभाने के लिए टीवी के दो मशहूर एक्टर्स को अप्रोच किया गया है।

    कौन बनेगा तुलसी वीरानी का नया पोता?

    हर पल अपने शो में ट्विस्ट एंड टर्न लाने वालीं एकता कपूर जल्द ही 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में एक नए कैरेक्टर को इंट्रोड्यूस करने की प्लानिंग कर रही हैं। अंश गुजराल के बेटे का किरदार कौन निभाएगा, इस पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। हालांकि, रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ने इस किरदार के लिए दो एक्टर्स को अप्रोच किया है।

    यह भी पढ़ें- Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 में होगी हेमंत विरानी की एंट्री? अलग हो जाएंगे मिहिर और तुलसी

    जिन दो एक्टर्स को शो के लिए अप्रोच किया गया है, उनमें प्रियांक शर्मा और पर्ल वी पुरी शामिल हैं। इनमें से जो भी एक्टर शो का हिस्सा बनेगा, वह वीरानी परिवार में कई नए सवाल खड़े करने वाला है।

    खबरें और भी

    WhatsApp Image 2026-03-11 at 5.52.54 PM

    अंश गुजराल को तुलसी ने मारी थी गोली

    आपको बता दें कि साल 2000 में आए 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के पहले सीजन में अंश गुजराल का किरदार आकाशदीप सहगल (Akashdeep Saigal) ने निभाया था, जो तुलसी वीरानी का सगा बेटा था। अंश गुजराल शो का मुख्य खलनायक था, जिससे इस किरदार को जबरदस्त लोकप्रियता मिली थी।

    ansh gujral

    पहले सीजन में एक सीन था, जिसमें तुलसी वीरानी (स्मृति ईरानी) बेटे द्वारा की गई बड़ी गलती के बाद अंश को गोली मार देती हैं। यह टीवी के इतिहास के सबसे यादगार सीन्स में से एक है। अब पर्ल वी पुरी और प्रियांक शर्मा में से कौन 'अंश' के बेटे का किरदार निभाकर तुलसी की जिंदगी में तूफान लाएगा, यह देखना दिलचस्प होगा।

    यह भी पढ़ें- Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टूटने की कगार पर आया तुलसी का रिश्ता, शो में आ गया हैरान करने वाला ट्विस्ट