यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अंकिता को इमली क्यों खिलाना चाहते हैं Krushna Abhishek? Vicky Jain से मजाक-मजाक में किया इशारा
कलर्स टीवी के पॉपुलर कुकिंग शो लाफ्टर शेफ 2 को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। लोग मनोरंजन के लिए भी इस शो को देखना पसंद करते हैं। टीआरपी की लिस्ट ...और पढ़ें

HighLights
- लाफ्टर शेफ 2 को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है
- मनोरंजन के लिए यह शो लोगों की पहली पसंद बन गया है
- कृष्णा अभिषेक ने साधा विक्की जैन पर निशाना
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कुकिंग शो को पहले दर्शक नई-नई डिश की रेसिपी जानने के लिए देखते थे, लेकिन लाफ्टर शेफ 2 (Laughter Chefs 2) जैसे शोज के शुरू होने के बाद यह मनोरंजन का बेहतरीन जरिया बन गए हैं। इन दिनों कलर्स टीवी के इस पॉपुलर कुकिंग शो को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। इस शो में कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक अपने मजाकिया अंदाज से सेट पर मौजूद कंटेस्टेंट का भी हंसने का मौका देते हैं। अब उन्होंने विक्की जैन के साथ ऐसा मजाक किया कि उनकी पत्नी अंकिता लोखंडे को वह बिल्कुल पसंद नहीं आया।
लाफ्टर शेफ 2 का नया प्रोमो हुआ आउट
जियो हॉटस्टार पर भी आप लाफ्टर शेफ का लुत्फ उठा सकते हैं। इस शो का एक नया प्रोमो शेयर किया गया है, जिसमें कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) को सभी के साथ हंसी-मजाक करते हुए देखा जा सकता है। खैर, मजाक-मजाक में उन्होंने विक्की और अंकिता पर तंज कस दिया।
इमली पर क्या बोल गए कृष्णा अभिषेक?
लाफ्टर शेफ के नए प्रोमो में देखने को मिला कि कृष्णा विक्की जैन को अपने कुकिंग काउंटर बुलाते हैं, लेकिन उस समय वह इमली कुटने में बिजी होते हैं। यह सब देखकर कृष्णा कहते हैं कि 'ऐसा कुछ करो के वो इमली खाए। इस टिप्पणी को सुनने के बाद अंकिता के चेहरे पर गुस्सा देखने को मिला। एक्ट्रेस के चेहरे के हाव-भाव से अंदाजा लग गया कि कृष्णा का मजाक उन्हें पसंद नहीं आया।
ये भी पढ़ें- 'पैसे लेकर फरार हो गया...' Rubina Dilaik के साथ मुंबई में घर खरीदने पर हुआ था धोखा, अभिनव शुक्ला ने संभाला
यह प्रोमो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया। यूजर्स ने अंदाजा लगा लिया कि कृष्णा अभिषेक के कहने का मतलब है कि विक्की जैन कुछ ऐसा करें, जिससे उनकी पत्नी अंकिता को इमली का स्वाद चखना पड़े। सरल शब्दों में कहे तो कृष्णा के कहने का मतलब है कि विक्की-अंकिता जल्द अपने घर में एक बच्चे का स्वागत करें।
खबरें और भी

Photo Credit- Instagram
एल्विश यादव से भी किया मजाक
हालांकि, विक्की जैन इस पर अपनी हंसी नहीं रोक पाए। इसके अलावा, रुबीना दिलैक अपने टेबल पर खड़े होकर हंसती नजर आईं। इसके बाद कृष्णा यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव को चिढ़ाते हैं। यह पहली बार नहीं है, जब कृष्णा ने किसी के साथ मजाक किया है। इससे पहले भी वह ज्यादातर सभी एपिसोड में शो के जज से लेकर अन्य कंटेस्टेंट पर हंसी-मजाक के जरिए निशाना साध चुके हैं, लेकिन इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा में विक्की और अंकिता का रिश्ता रहता है।