Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    टीवी की TRP अब बढ़ेगी! मशहूर सितारे दिखाएंगे कुकिंग के जलवे, एक नहीं दो शो होंगे शुरू

    Updated: Sun, 26 Jan 2025 03:42 PM (IST)

    टीवी पर कुकिंग शो को काफी पसंद किया जाता है। लाफ्टर शेफ (Laughter Chefs) के बाद इस तरह के शो की पॉपुलैरिटी और ज्यादा बढ़ गई है। सितारों को खाना बनाते ...और पढ़ें

    टीवी पर आएंगे दो पॉपुलर कुकिंग शो (Photo Credit- Instagram)
    टीवी पर आएंगे दो पॉपुलर कुकिंग शो (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. टीवी की अब बढ़ सकती है टीआरपी
    2. दो मोस्ट अवेटेड कुकिंग शो होंगे शुरू
    3. लाफ्टर शेफ के अलावा यह शो भी होगा शुरू

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी पर कुकिंग शो का प्रचलन काफी पहले से रहा है। दर्शकों को भी छोटे पर्दे पर कंटेस्टेंट्स को खाना पकाते देखते हुए मजा आता है। लोगों की उत्सुकता को दोगुना करने का काम लाफ्टर शेफ (Laughter Chefs) ने किया। अब इसका दूसरा सीजन सुर्खियों में बना हुआ है, जिसमें टीवी की दुनिया के पॉपुलर स्टार्स नजर आ रहे हैं। अपने पसंदीदा सितारों को खाना पकाते हुए देखना फैंस के लिए बेहद रोचक होता है। बिग बॉस 18 के बाद कलर्स टीवी पर लाफ्टर शेफ सीजन 2 (Laughter Chefs Season 2) दर्शकों का मनोरंजन करेगा।

    किचन को घर का अहम हिस्सा माना जाता है। ऐसा भी कहा जाता है कि इंसान के दिल का रास्ता पेट से होकर गुजरता है। सवाल खड़ा होता है कि टीआरपी के लिए शो के मेकर्स ने भी क्या यह तरीका अपना लिया है। दरअसल, छोटे पर्दे के दो पॉपुलर चैनल कलर्स और सोनी टीवी पर खाना बनाने का शो शुरू हो रहा है। खास बात है कि इन दोनों ही शो में लोगों के पसंदीदा सितारे नजर आएंगे। 

    लाफ्टर शेफ का सीजन 2 हुआ शुरू 

    लाफ्टर शेफ के पहले सीजन को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था। लोग मनोरंजन के उद्देश्य से इस शो को देखते थे। इसमें कॉमेडी का तड़का लगाने का काम भारती सिंह, कृष्णा अभिषेक और सुदेश लहरी ने किया। सीजन 1 में सुदेश लहरी और अभिनेत्री निया शर्मा के बीच की नोकझोक को भी खूब पसंद किया गया। अब लाफ्टर शेफ के सीजन 2 में एल्विश यादव, मनारा चोपड़ा, रुबिना दिलैक, अब्दू रोजिक और राहुल वैद्य जैसे पॉपुलर टीवी सितारों की एंट्री हो गई है। 

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    25 जनवरी से यह शो कलर्स टीवी पर शुरू हो चुका है। इसे आप हर शनिवार और रविवार रात 9:30 पर देख सकते हैं। लाफ्टर शेफ के प्रोमो और पहले एपिसोड से अंदाजा लग गया है कि यह सीजन भी कमाल का होने वाला है।

    खबरें और भी

    सोनी टीवी पर जल्द शुरू होगा कुकिंग शो

    मास्टरशेफ इंडिया टीवी का एक ऐसा कुकिंग शो है, जिसमें आम लोग अपने खाने का टैलेंट दिखाते हैं। इसके 7 सीजन आ चुके हैं, लेकिन समय के साथ इसकी टीआरपी कम होने लगी। अब मेकर्स ने इस शो के फॉर्मेट में भी सेलेब्स की एंट्री करा दी है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Sony LIV (@sonylivindia)

    जी हां, सेलिब्रिटी के फॉर्मेट पर आधारित शो की सफलता को देखकर अब सोनी टीवी पर भी सेलिब्रिटी मास्टरशेफ (Celebrity MasterChef) नाम का शो शुरू हो रहा है। इसमें टीवी की दुनिया के पॉपुलर सितारे देखने को मिलेंगे। यह शो सोनी टीवी पर 27 जनवरी से शुरू होगा। इसे आप सोमवार से शुक्रवार रात 8 बजे देख पाएंगे।