विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

GHKPM: 'गुम हैं किसी के प्यार' के जरिए फिर टेलीविजन पर एंट्री मारेंगी रेखा, अपनी खूबसूरत आवाज का चलाएंगी जादू

By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
Published: Wed, 14 Jun 2023 10:56 PM (IST)

Rekha in GHKPM जैसा कि सदाबहार रेखा गुम है किसके प्यार में के साथ टेलीविजन पर वापसी कर रही हैं ...और पढ़ें

Rekha To Make Her Television Comeback With StarPlus Show Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin
Rekha To Make Her Television Comeback With StarPlus Show Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

नई दिल्ली, जेएनएन। Rekha in GHKPM: बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा अपने जमाने की जानी मानी अभिनेत्री हैं। रेखा ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। एक्ट्रेस अपनी एक्टिंग के साथ अपनी खूबसूरती के जरिए भी फैंस के दिलों पर राज करती हैं। इसी बीच अब रेखा के फैंस के लिए एक गुड न्यूज है, जिसे सुनकर आप भी झूम उठेगें।

छोटे पर्दे पर फिर वापसी कर रही हैं रेखा

स्टार प्लस का शो 'गुम है किसी के प्यार में' न केवल पुरानी पीढ़ी के लिए बल्कि युवा पीढ़ी के लिए भी एक क्लासिक और चर्चित शो रहा है। पेचीदा और खूबसूरत कहानी ने दर्शकों को अपने हाई-ऑक्टेन ड्रामा के साथ उनकी टेलीविजन स्क्रीन से बांधे रखा है। रेखा इसी शो के जरिए एक बार फिर टेलीविजन स्क्रीन पर करेंगी वापसी। बता दें कि अब जब शो में एक लंबा लीप आने वाला है और नई कहानी की शुरुआत होने वाली है तब एक बार फिर बॉलीवुड सुपरस्टार रेखा की दिलकश आवाज और उनकी दमदार उपस्थिति का दर्शक आनंद ले सकेंगे।  

तीसरी बार शो से जुड़ेंगी रेखा

'गुम है किसी के प्यार' में के साथ रेखा का जुड़ाव शो के शुरू होने के बाद से हमेशा खास रहा है। शो में रेखा का स्पेशल प्रेजेंस देखने के लिए फैंस काफी बेताब हैं। 'गुम है किसी के प्यार में' काफी इंटरेस्टिंग ट्विस्ट और टर्न आने वाला हैं। रेखा शो के नए कलाकारों का परिचय देंगी। यह शो अपने आप में एक विरासत रखता है और सई और विराट की विरासत को दर्शाने के लिए दिग्गज स्टार रेखा से बेहतर कौन हो सकता है?

इस समय प्रसारित होगा शो

'गुम हैं किसी के प्यार में' का निर्माण राजेश राम सिंह, पिया बाजपेयी, प्रदीप कुमार और शाइका परवीन ने किया है।  यह शो स्टार प्लस पर रात 8 बजे प्रसारित होता है।  सोमवार से रविवार तक।