Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Azma Fallah और प्रिंस नरूला की बढ़ती नजदीकियों से युविका चौधरी को हुई जलन, पति के इंस्टाग्राम अकाउंट से किया ब्लॉक

    By Vaishali ChandraEdited By:
    Updated: Wed, 22 Jun 2022 05:31 PM (GMT+05:30)

    Lock Upp contestant Azma Fallah हाल ही में खत्म हुए रिएलटी शो लॉक अप की कंटेस्टेंट आजमा फलाह को लेकर एक नई खबर आई है। आजमा ने अपने हालिया इंटरव्यू में ...और पढ़ें

    ock upp contestant Azma Fallah says Yuvika Choudhary blocked her from Prince Narula's Instagram account
    ock upp contestant Azma Fallah says Yuvika Choudhary blocked her from Prince Narula's Instagram account

    नई दिल्ली, जेएनएन। ऑल्ट बालाजी के रिएलटी शो लॉक अप को खत्म हुए काफी दिन हो गए हैं, लेकिन कंटेस्टेंट्स को लेकर कॉन्ट्रोवर्सी खत्म ही नहीं हो पी रही है। शो की कंटेस्टेंट आजमा फलाह अक्सर शो के चैलेंजर प्रिंस नरूला पर डोरे डालती हुई नजर आती थीं। उन्होंने कई बार खुलेआम प्रिंस पर क्रश होने की बात भी कही थी। हालांकि,शो से बाहर आने के बाद आजमा ने कहा था कि प्रिंस ने उन्हें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से ब्लाक कर दिया है, लेकिन अब आजमा ने खुलासा किया ये काम प्रिंस ने नहीं बल्कि उनकी पत्नी युविका चौधरी ने किया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Azma Fallah (@azma.fallah)

    अजमा ने मई में मुनव्वर फारूकी के साथ एक इंस्टाग्राम लाइव में कहा था कि लॉक अप से बाहर आने के बाद उन्हें पता चला कि प्रिंस ने उन्हें ब्लॉक कर दिया था। वहीं, अब आजमा ने आरजे कनन के साथ बातचीत में कहा है कि उन्हें लगता है कि प्रिंस नहीं, बल्कि युविका ने उन्हें इंस्टाग्राम अकाउंट से ब्लॉक कर दिया। आजमा ने बातचीत में यह भी बताया कि जब वे प्रिंस पर अपने क्रश के बारे में बात कर रही थी तो वे युविका के बारे में नहीं सोच रही थी।

    View this post on Instagram

    A post shared by Azma Fallah (@azma.fallah)

    उन्होंने कहा, "जब मैं शो से बाहर आई तो किसी ने मुझसे कहा कि प्रिंस ने मुझे ब्लॉक कर दिया है। प्रिंस ने खुद कहा कि उनकी टीम ने आजमा को ब्लॉक कर दिया है। फिर कुछ लोग कहने लगे कि यह काम उनकी टीम नहीं बल्कि उनकी पत्नी ने किया है। मुझे लगता है कि युविका ने ब्लॉक कर दिया होगा मुझे उनके अकाउंट से। क्योंकि मैंने उनके कुत्ते को खोने के बाद कई बार युविका को मैसेज किया था, क्योंकि मुझे प्रिंस के पेज से ब्लॉक कर दिया गया था, लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया। प्रिंस एक अच्छा लड़का है।" बता दें कि आजमा ने शो के दौरान कहा था कि प्रिंस पर उन्हें क्रश है, उनके हिसाब से शादी- शुदा मर्दों का कुछ अलग ही चार्म होता है और इसलिए प्रिंस उन्हें पसंद आए थे।

    खबरें और भी