Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lock Upp 2: खतरों के खिलाड़ी का सबसे अजीब कंटेस्टेंट बनेगा लॉक अप का हिस्सा, रोहित शेट्टी के बाद रोएंगी कंगना?

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Fri, 17 Feb 2023 06:11 PM (IST)

    Kangana Ranaut Show Lock Upp Season 2 Update कंगना रनोट का रियलिटी शो लॉक अप सीजन 2 लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। अब शो के एक कंटेस् ...और पढ़ें

    Kangana Ranaut Show Lock Upp Season 2 Update, Twitter
    Kangana Ranaut Show Lock Upp Season 2 Update, Twitter

    नई दिल्ली, जेएनएन। Kangana Ranaut Show Lock Upp Season 2 Update: एकता कपूर के रियलिटी शो लॉक अप के सीजन 2 को लेकर लगातार चर्चा देखने को मिल रही है। हाल ही में टीवी का कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 16 खत्म हुआ है। ऐसे में शो के कुछ कंटेस्टेंट्स की लॉक अप 2 में भी नजर आने की बात सामने आ रही है। वहीं, अब खतरों के खिलाड़ी के एक कंटेस्टेंट का नाम भी लॉक अप 2 से जुड़ रहा है।

    यह भी पढ़ें- Shiv Thakare: फ्लाइट में शिव ठाकरे पर आया एयर होस्टेस का दिल, बिग बॉस स्टार को दिया खास गिफ्ट, कहा- आई शपथ...

    रोहित शेट्टी को किया था परेशान

    रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 में टीवी के कई पॉपुलर सेलिब्रिटीज ने हिस्सा लिया था। विनर की ट्रॉफी कोरियोग्राफर तुषार कालिया ने अपने नाम की थी। वहीं, फैजल शेख रनर- अप बने थे। इस सीजन में एक ऐसा कंटेस्टेंट भी था, जिसने अपनी हरकतों से होस्ट रोहित शेट्टी की नाक में दम कर दिया था। एलिमिनेट होने के बाद उन्हें शो में बतौर वाइल्ड कार्ड दोबारा एंट्री दी गई, लेकिन कंटेस्टेंट के एटीट्यूड ने फिर से होस्ट को परेशान किया।

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    अब कंगना को रुलाएगा ये कंटेस्टेंट

    खतरों के खिलाड़ी 12 के इस कंटेस्टेंट का नाम प्रतीक सहजपाल है। प्रतीक, बिग बॉस 15 का भी हिस्सा रहे थे और फर्स्ट रनर- अप बने थे। एक्टर को लेकर अब खबरें सामने आ रही है कि उन्हें लॉक अप 2 के मेकर्स ने अप्रोच किया है। रियलिटी शो से जुड़ी अपडेट शेयर करने वाले एक फैन पेज ने जानकारी शेयर की हैं। प्रतीक सहजपाल को लॉक अप 2 का हिस्सा बन सकते हैं क्योंकि मेकर्स ने उन्हें अप्रोच किया है और शो में आने के लिए एक्साइटेड हैं। हालांकि, अभी मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई।

    यह भी पढ़ें- MC Stan: बिग बॉस 16 विनर स्टैन इंस्टाग्राम से लाखों में करते हैं कमाई, एक पोस्ट की कीमत सुन घूम जाएगा दिमाग

    ये सेलेब्स आ सकते हैं नजर

    लॉक अप सीजन 2 को लेकर कुछ और कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आए हैं, जो बिग बॉस 16 में नजर आए थे। इनमें अर्चना गौतम, सौंदर्या शर्मा और शिव ठाकरे के नाम को लेकर चर्चा हो रही है।

    खबरें और भी