Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lock Upp Season 2 में नजर आएगा बिग बॉस 16 का ये सबसे लड़ाकू कंटेस्टेंट, कंगना रनोट के भी छूटेंगे पसीनें

    By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
    Updated: Fri, 17 Feb 2023 07:48 AM (IST)

    Lock Upp Season 2 लॉक अप का सीजन 3 जल्द ही शुरू होने वाला है। इसके साथ ही आपको कंगना के अत्याचारी खेल में बिग बॉस सीजन 16 के कुछ कंटेस्टेंट्स भी नजर आ ...और पढ़ें

    Lock Upp Season 2: Shiv Thakare Archana Gautam soundarya sharma
    Lock Upp Season 2: Shiv Thakare Archana Gautam soundarya sharma

    नई दिल्ली, जेएनएन।Lock Upp Season 2: कंगना रनोट अपने अत्याचारी खेल में फिर वापसी करने वाली हैं। उनका विवादित रियलिटी शो लॉक अप का सीजन 2 अगले महीने से शुरू होने वाला है। इससे पहले कंगना की जेल में कौन-कौन से कैदी होंगे इसकी चर्चा तेज हो गई है। बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट्स पर भी मेकर्स की नजर है और रिपोर्ट्स के अनुसार अर्चना गौतम और सौंदर्या शर्मा को पहले ही इस शो का ऑफर मिल चुका है। अब एक और नाम सामने आ रहा जो क्वीन कंगना के जुल्म सहने के लिए तैयार हो रहा है।

    लॉक अप सीजन 2 में कौन आएगा नजर?

    शिव ठाकरे भले ही बिग बॉस 16 ना जीत पाएं हो, लेकिन उन्हें लोगों का प्यार और झोली भर-भरकर काम मिल रहा है। बीबी 16 हाऊस में रहते हुए ही शिव को 'खतरों के खिलाड़ी' का ऑफर मिल चुका था, अब उनके पास एक और बड़ा प्रोजेक्ट है, वो है कंगना रनोट का 'लॉक अप सीजन 2' बिग बॉस की खबरें देने वाली वेबसाइट का दावा है कि शिव ठाकरे को लॉक अप के दूसरे सीजन के लिए अप्रोच किया गया है।

    अत्याचारी खेल में शामिल होंगे शिव ठाकरे!

    अर्चना, सौंदर्या के बाद अगर शिव इस शो में नजर आते हैं, तो ये काफी धमाल शो बनने वाला है। पिछली बार की तरह इस बार लॉक अप सिर्फ ओटीटी पर नहीं आएगा बल्कि इसे टीवी पर टेलीकास्ट करने की तैयारी की जा रही है। फैंस इस न्यूज से काफी एक्साइटेड हैं, वो फिर से अपने शिव भाऊ को रोज स्क्रीन पर देखना चाहते हैं। ऐसे में शिव,अर्चना और सौंदर्या के बीच शो में दोस्ती होती है या फिर तकरार चालू रहती है, ये देखने वाली बात होगी।

    अब क्या करेंगी कंगना रनोट

    शिव ठाकरे की तरफ से इस शो में जाने को लेकर अभी तक कोई कंफर्मेशन नहीं आया है। इसी बीच पता चला है कि शिव और निमृत एक साथ, एक म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले हैं। शो में इन दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आई थी। तो वहीं लॉक अप सीजन 2 को लेकर खबर है कि ये मार्च मिड में शुरू होने वाला है। हालांकि, इस पर अभी तक कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है।  

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें

    Tunisha Sharma Case: शीजान मोहम्मद खान की बढ़ी मुश्किलें, पुलिस ने आरोपी बनाकर 524 पेज की दायर की चार्जशीट

    Swara Bhasker Wedding: 4 साल छोटे फहाद से स्वरा भास्कर ने की शादी, बॉलीवुड सेलेब्स ने दी बधाईयां