Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lock Upp Season 2: क्या कंगना निकालेंगी अर्चना गौतम की चीखें! 'लॉक अप 2' के फॉर्मेट से डर गईं सिटबट्टा गर्ल?

    By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
    Updated: Sat, 18 Feb 2023 10:05 AM (IST)

    Lock Upp Season 2 बिग बॉस 16 की सबसे विवादित कंटेस्टेंट अर्चना गौतम ने हाल ही में कंगना रनोट के शो में नजर आने को लेकर खुलासा किया। साथ ही उन्होंने अ ...और पढ़ें

    Lockup Season 2 Archana Gautam scared of Kangana Ranaut
    Lockup Season 2 Archana Gautam scared of Kangana Ranaut

    नई दिल्ली, जेएनएन। Lock Upp Season 2: बिग बॉस 16 के बाद अर्चना गौतम पूरे देश की चहेती हो गई हैं। मेरठ की इस लेडी दबंग ने शो में इतने विवाद किए कि लोगों को मजा ही आ गया। फायरब्रांड, अनफिल्टर्ड और तेजतर्रार, अर्चना गौतम ने बिग बॉस 16 में एक्ट्रा स्पाइस एड किया। हाल ही में खबर आई कि अर्चना जल्द ही लॉक अप के सीजन 2 में नजर आने वाली हैं। अब सिलबट्टा क्वीन ने इसे लेकर बड़ा खुलासा किया है।

    कंगना की जेल में नजर आएंगी अर्चना?

    अर्चना गौतम के लॉक अप में जाने की खबर सुनकर उनके फैंस काफी खुश हो गए। लोगों का लगा कि अर्चना ही कंगना रनोट की जेल में रंग जमा सकती है। पिछले साल इस शो को मुनव्वर फारूकी ने जीता था, अब फैंस को लग रहा है कि अर्चना गौतम का अनफिल्टर्ड व्यक्तित्व इस शो 'लॉक अप' के लिए एकदम सही रहेगा। पर अर्चना ने सारी खबरों पर ब्रेक लगा दिया है।

    लॉप अप 2 को लेकर कंगना का बड़ा खुलासा

    अर्चना गौतम ने बॉलीवुड लाइफ को बताया, 'मुझे नहीं पता कि ये खबरें कहां से आ रही हैं। मैं वह शो नहीं कर रही हूं। मैंने बिग बॉस के घर में पांच महीने बिताए हैं। मैं एक बार फिर से बंद होने के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं हूं। कुछ और महीनों के लिए। मैं अभी भी बिग बॉस जोन में हूं। इस तरह के शो बैक-टू-बैक करने से मेरा मानसिक संतुलन बिगड़ जाएगा।' हालांकि, वह खतरों के खिलाड़ी 13 के बारे में अधिक पॉजिटिव दिखीं। एक्ट्रेस, मॉडल और राजनेता का कहना है कि वह उस शो को करना चाहेंगी जिसे सबसे कठिन रियलिटी शो में से एक माना जाता है।

    खतरों के खिलाड़ी को लेकर हैं ज्यादा एक्साइटेड

    अर्चना ने आगे कहा, 'अगर रोहित शेट्टी सर मुझसे कहेंगे तो मैं जाऊंगी। मुझे लगता है कि मैं कुछ मनोरंजन लाऊंगी। साथ ही, मुझे लगता है कि मैं शो में आने वाले कीड़ों और अन्य जानवरों को संभाल सकती हूं। फिलहाल मैं अपने एक्टिंग करियर पर फोकस करना चाहती हूं। मैं राजनीति में भी जाऊंगी, लेकिन फिलहाल तो मुझे अपनी बिग बॉस वाली पॉपुलैरिटी को भुनाना है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें

    Lock Upp Season 2 की जल्द होगी शुरुआत! कंगना के अत्याचारी जेल में नजर आएंगे बिग बॉस 16 के ये खूंखार कैदी

    Shehzada Box Office Collection Day 1: पहले ही दिन पटरी से उतरी 'शहजादा', नहीं चला कार्तिक आर्यन का जादू