Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Madhuri DIxit और कृति सेनन ने बड़ी मुश्किल पर जमकर लगाए ठुमके, वन पीस ड्रेस में देख फैंस ने कहा- चुरा लिया..

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Wed, 30 Nov 2022 06:52 PM (IST)

    Madhuri Dixit Dance Video माधुरी दीक्षित और कृति सेनन ने बड़ी मुश्किल गाने पर डांस किया है। उनका अंदाज फैंस को काफी पसंद आया है। दोनों की जोड़ी ने शानदा ...और पढ़ें

    Madhuri Dixit Dance Video: माधुरी दीक्षित झलक दिखला जा 10 को जज कर रही है।
    Madhuri Dixit Dance Video: माधुरी दीक्षित झलक दिखला जा 10 को जज कर रही है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Madhuri Dixit Dance Video: कृति सेनन ने इंस्टाग्राम पर एक रील वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्हें माधुरी दीक्षित के साथ झलक दिखला जा 10 के मंच पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो शेयर करते हुए कृति सेनन ने लिखा है, 'यहीं एक महिला है, जिसके लिए मेरा दिल धक-धक करता है। उनके साथ डांस करना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है। उनको देखकर मुझे गर्व होता है। माधुरी दीक्षित मैम आपके जैसा कोई नहीं है।'

    झलक दिखला जा 10 के मंच पर कृति सेनन फिल्म भेड़िया का प्रमोशन करने आई थी 

    गौरतलब है कि झलक दिखला जा 10 के मंच पर कृति सेनन अपनी आगामी फिल्म भेड़िया का प्रमोशन करने आई थी। इस दौरान उनके साथ वरुण धवन भी थे। कृति ने माधुरी दीक्षित के साथगाने पर शानदार अंदाज में डांस किया है, जहां माधुरी दीक्षित ने साड़ी पहन रखी है। वहीं कृति सेनन ने पिंक कलर की थाई हाई वन पीस ड्रेस पहन रखा है और वह हाई हील्स उतारकर डांस करती नजर आ रही है। दोनों का अंदाज देखने लायक है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Kriti (@kritisanon)

    यह भी पढ़ें: Jai Bhim 2 के सिक्वल को लेकर आई नई खबर, निर्माता ने दिया नया अपडेट

    माधुरी दीक्षित और कृति सेनन की फैन फॉलोइंग सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा है

    माधुरी दीक्षित और कृति सेनन दोनों की फैन फॉलोइंग सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा है। कृति सेनन की वीडियो को 3 घंटे में 132000 से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। वहीं वीडियो पर 681 से ज्यादा कमेंट किए गए हैं। कई लोगों ने वीडियो पर दिल और आग की इमोजी भी शेयर की है। एक ने लिखा है, 'मैं इसी रील वीडियो का इंतजार कर रहा था।' एक ने लिखा है, 'माधुरी दीक्षित की बॉडी लैंग्वेज बहुत जबरदस्त है।' एक ने लिखा है, 'जब माधुरी डांस करती है तब और कोई नजर नहीं आता।' एक ने लिखा है, 'बड़ी मुश्किल, बड़ी मुश्किल कृति ने फिर से चुरा लिया दिल।'

    View this post on Instagram

    A post shared by Kriti (@kritisanon)

    यह भी पढ़ें: Malaika Arora Pregnancy News: अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी की खबरों को बताया अफवाह, कही ये बात

    कृति सेनन इन दोनों प्रभास के साथ अपने रिश्ते को लेकर खबरें में हैं

    गौरतलब है कि कृति सेनन इन दोनों प्रभास के साथ अपने रिश्ते को लेकर खबरें में हैं। हालांकि उन्होंने किसी भी प्रकार के अफेयर से इनकार किया है। दरअसल कृति सेनन प्रभास के साथ जल्द फिल्म आदि पुरुष में नजर आएंगी। इसी के चलते दोनों के साथ होने की खबरों ने जोर पकड़ लिया है। यह फिल्म जल्द बनकर तैयार होनेवाली है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Kriti (@kritisanon)