Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mahabharat: 10 साल बाद बदला 'महाभारत' के 'धृतराष्ट्र' का पूरा लुक, जानिए अब कहां और क्या कर रहे Thakur Anoop

    Updated: Sun, 25 Feb 2024 03:01 PM (IST)

    पौराणिक शो Mahabharat में धृतराष्ट्र का किरदार निभाकर मशहूर हुए ठाकुर अनूप सिंह आज कहां और क्या कर रहे हैं इस बारे में शायद ही आप जानते होंगे। ठाकुर अ ...और पढ़ें

    10 साल में बदला महाभारत के धृतराष्ट्र का पूरा लुक। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    10 साल में बदला महाभारत के धृतराष्ट्र का पूरा लुक। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 10 साल में हुआ महाभारत के धृतराष्ट्र का ट्रांसफॉर्मेशन
    2. सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं अनूप सिंह
    3. जानिए आजकल क्या कर रहे ठाकुर अनूप सिंह

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Mahabharat: साल 2013 में टेलीकास्ट हुआ पौराणिक शो 'महाभारत' सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शोज में से एक रहा है। शो के सभी कलाकारों अपने-अपने किरदार में इस कदर ढल गए थे कि  वे घर-घर में मशहूर हो गए। 'महाभारत' दुर्योधन, युधिष्ठर, द्रौपदी या अर्जुन ही नहीं, बल्कि कौरवों के पिता धृतराष्ट्र के बिना अधूरी है।

    अनूप सिंह बने थे महाभारत के धृतराष्ट्र

    स्वास्तिक प्रोडक्शन के बैनर तले बने 'महाभारत' शो में धृतराष्ट्र का किरदार जाने-माने अभिनेता ठाकुर अनूप सिंह (Thakur Anoop Singh) ने निभाया था। 'महाभारत' में धृतराष्ट्र एक ऐसा राजा होता है, जो जन्म से ही अंधा है। उसके 100 पुत्र और एक पुत्री होती है। सत्ता की भूख में धृतराष्ट्र सही-गलत में अंतर करने में अक्षम होता है। अनूप सिंह ने इस किरदार को बड़ी सहजता के साथ पर्दे पर उतारा था।

    Mahabharat Dhritrashtra

    यह भी पढ़ें- 'महाभारत के धृतराष्ट्र' की एक सलाह ने 'शकुनि' को बना दिया था पॉपुलर, ताउम्र शुक्रगुजार रहे गूफी पेंटल

    10 साल में बदला धृतराष्ट्र का लुक

    ठाकुर अनूप सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 1.7 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। वह आए दिन पर्सनल लाइफ से जुड़ी डिटेल्स शेयर करते हैं। हाल ही में, अभिनेता ने 10 साल में हुए अपने ट्रांसफॉर्मेशन की झलक दिखाई है। अनूप सिंह ने लेटेस्ट और 'महाभारत' से एक-एक तस्वीर का कोलाज शेयर किया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by THAKUR ANOOP SINGH (@thakur_anoopsingh)

    एक फोटो में अनूप सिंह धृतराष्ट्र के लुक में दिखाई दे रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में वह दीवार के सहारे व्हाइट टीशर्ट और पैंट में पोज दे रहे हैं। इन फोटोज के साथ एक्टर ने लिखा, "वक्त बदला, समय बदला, लेकिन जो कुछ नहीं बदला वो है मेरी यादें। वो पल जो आज भी जिंदा है मेरे साथ। 2014 और 2024- 10 साल बाद।"

    कहां और क्या कर रहे हैं अनूप सिंह?

    अनूप सिंह फिटनेस फ्रीक हैं। वह बॉडीबिल्डिंग चैम्पियनशिप में गोल्ड, सिल्वर और ब्रोन्ज जैसे खिताब जीत चुके हैं। 34 साल के अनूप टीवी शोज के बाद फिल्मों में अपनी पहचान बना रहे हैं। उन्होंने तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मराठी फिल्मों में काम किया है। वह कमांडो 2, खिलाड़ी और तीस मार खां जैसी फिल्में की हैं। 

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by THAKUR ANOOP SINGH (@thakur_anoopsingh)

    अनूप सिंह ने 'महाभारत' के अलावा कई पौराणिक शोज में काम किया है। वह 2011 में 'द्वारकाधीश' में दुशासन बने थे। 'चंद्रगुप्त मौर्य' और 'रामायण' में भी अहम भूमिका निभाई है। 'अकबर बीरबल' में भी अनूप ने अपने किरदार से फैंस का दिल जीता था। उन्हें आखिरी बार साल 2022 में मराठी फिल्म 'बेभन' में देखा गया था। इन दिनों वह अपनी फिटनेस पर वर्क कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- महाभारत के 'धृतराष्ट्र' को आया आदिपुरुष के मेकर्स पर गुस्सा, बोले- इस टपोरी भाषा की कोई जरूरत नहीं थी