Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    TV के 'श्रीकृष्ण' को देख कांपने लगी महिला, किया दंडवत प्रणाम; गीता उपदेश देकर घर-घर में मशहूर हुए थे 'गोविंद'

    Updated: Mon, 11 May 2026 08:44 PM (GMT+05:30)

    साल 2013 में आए महाभारत (Mahabharat) में श्रीकृष्ण की भूमिका निभाने वाले एक्टर को देख एक महिला कांपने लगी और उन्हें दंडवत प्रणाम किया। ...और पढ़ें

    श्रीकृष्ण को देख कांपने लगी महिला। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    श्रीकृष्ण को देख कांपने लगी महिला। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कुछ किरदार असली लगते हैं, रोंगटे खड़े कर देते हैं, वे अमर हो जाते हैं। साल 2013 में पौराणिक शो महाभारत (Mahabharat) में श्रीकृष्ण की भूमिका भी उन्हीं में से एक है।

    स्टार प्लस पर टेलीकास्ट हुआ ये महाभारत बहुत पॉपुलर हुआ था। सबसे ज्यादा जिस किरदार ने ध्यान खींचा, वो 'श्रीकृष्ण' थे। महाभारत में सबसे अहम पार्ट जो कोई भी मिस नहीं करता था, वो था श्रीकृष्ण का गीता उपदेश (Krishna Geeta Updesh)। इस किरदार को सौरभ राज जैन (Sourabh Raaj Jain) ने जीया था। वह जब भी गीता उपदेश देते तो दर्शक अपनी नजरें टीवी स्क्रीन से हटा नहीं पाते थे।

    टीवी के कृष्ण को देख कांपने लगी महिला

    सौरभ राज जैन आज भी श्रीकृष्ण की भूमिका के लिए ही घर-घर में मशहूर हैं। जब भी सौरभ कृष्णा के लुक में आते तो उनके चेहरे पर तेज और संयम दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देता। हाल ही में श्रीकृष्ण को साक्षात देख महिला कांपने लगी और यह नजारा सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गया।

    महिला ने 'कृष्ण' के हाथ में बांधी राखी

    दरअसल, सौरभ राज जैन इन दिनों मेरे कृष्ण (Mere Krishna Play) कर रहे हैं जो देशभर में आयोजित हो रहा है। हाल ही में थिएटर प्ले के दौरान एक महिला फैन उनसे मिली और उन्हें अपने आंखों के सामने देख कांपने लगी। सौरभ के हाथ में राखी बांधते समय महिला के हाथ कांप रहे थे। उन्होंने सौरभ को दंडवत प्रणाम भी किया। इस महिला ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है और कैप्शन में लिखा- 

    मेरा दिल कांप उठा। मेरे हाथ कांप रहे थे। मैंने उनसे राखी बांधने की इजाजत मांगी। उन्होंने 'हां' कहा और मैं लगातार कांपती और थरथराती रही। फिर बाकी सब कृष्ण ने संभाल लिया। उन्होंने मेरे कांपते हाथों को थाम लिया और मैंने खुद को उनके हवाले कर दिया। 

    खबरें और भी

     

    यह भी पढ़ें- Mahabharat में 'चीरहरण सीन' से 'द्रौपदी' ने पूरे देश को कर दिया था इमोशनल, 13 साल से कहां हैं पूजा शर्मा?

    इमोशनल हुए फैंस

    सौरभ राज जैन और महिला का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। एक यूजर ने कहा, "यह देखकर मैं रो रहा हूं।" एक ने कहा, "इस वीडियो ने मेरा दिल जीत लिया और मेरे आंखों में आंसू आ गए।" एक ने कमेंट किया, "जब प्रदर्शन उस स्तर तक पहुंच जाता है, जहां लोग आपमें ईश्वर को देखने के लिए विवश हो जाते हैं।"

    यह भी पढ़ें- Mahabharat में 'श्रीकृष्ण' बनकर रातोंरात स्टार बने Sourabh Raaj Jain, क्या पॉपुलैरिटी से पहुंचा नुकसान?