Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'हमारे समाज में अश्लीलता...', महाराष्ट्र सीएम Devendra Fadnavis ने Ranveer Allahbadia के बयान पर किया रिएक्ट

    Updated: Mon, 10 Feb 2025 06:32 PM (IST)

    यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ( Ranveer Allahbadia) के एक बयान ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। पैरेंट की सेक्स लाइफ पर किए गए उनके जोक ने लोगों का गु ...और पढ़ें

    महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडनवीस ने रणवीर इलाहबादिया के जोक पर दी प्रतिक्रिया/ फोटो- x account
    महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडनवीस ने रणवीर इलाहबादिया के जोक पर दी प्रतिक्रिया/ फोटो- x account

    HighLights

    1. रणवीर इलाहबादिया की हो रही है काफी आलोचना
    2. महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडनवीस ने मुद्दे पर किया रिएक्ट
    3. CM बोले- अभिव्यक्ति की कोई मर्यादा होती है

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ranveer Allahbadia Controversy: सितारों से लेकर बड़े-बड़े पॉलिटिकल लीडर्स और स्प्रिचुअल गुरु का अपने पॉडकास्ट में इंटरव्यू करने वाले Youtuber रणवीर इलाहबादिया पर उनकी एक गलती बहुत भारी पड़ गई है। समय रैना के 'इंडियाज गॉट लेटेंट ' में खास मेहमान बनकर पहुंचें रणवीर इलाहाबादिया ने पैरेंट की सेक्स लाइफ को लेकर एक कंटेस्टेंट पर ऐसा जोक किया, जिसकी आलोचना चारों ओर हो रही है। 

    सोशल मीडिया पर जहां लोग उनको बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ  यूट्यूबर रणवीर इलाहबादिया, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्व मखीजा, कॉमेडियन समय रैना और शो के आयोजकों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। यूट्यूब के इस वीडियो के वायरल होने के बाद अब महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडनवीस ने इस पर रिएक्ट किया है। उन्होंने कहा कि ये दूसरे की फ्रीडम पर अतिक्रमण करने वाली बात है, इसके साथ ही सीएम ने इसके खिलाफ कड़े कदम को लेकर भी बात की। 

    Photo Credit- Instagram

    रणवीर इलाहबादिया के जोक पर क्या बोले सीएम फडनवीस? 

    समाचार एजेंसी एएनआई ने अपने एक्स अकाउंट पर महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडनवीस का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में जब मीडिया ने सीएम फडनवीस से रणवीर इलाहबादिया के इस भद्दे जोक पर सवाल किया और उन्हें बताया कि ये वीडियो पूरे सोशल मीडिया पर टेलीकास्ट हो रहा है, तो देवेंद्र फडनवीस ने जवाब देते हुए कहा,

    "मुझे भी इसकी जानकारी अभी मिली है, मैंने भी उसे (video) फर्स्ट हैंड देखा नहीं है, लेकिन बहुत ही भद्दे तरीके से कुछ चीजों को कहा गया है, प्रेंजेंट किया गया है, ऐसा मुझे भी पता चला है। फ्रीडम ऑफ स्पीच सभी को है, लेकिन हमारी फ्रीडम वहां खत्म हो जाती है, जब हम किसी और की स्वतंत्रता को दबाते हैं। मुझे लगता है कि अभिव्यक्ति की भी कोई मर्यादा होती है। हमारे समाज में हमने अश्लीलता के भी कुछ नियम तैयार किए हैं, अगर कोई उनको पार करता है, तो ये गलत है। अगर ऐसी कोई बात होती है, तो उस पर कारवाई होनी चाहिए"। 

    #WATCH | Mumbai: On controversy over YouTuber Ranveer Allahbadia's remarks on a show, Maharashtra CM Devendra Fadnavis says, "I have come to know about it. I have not seen it yet. Things have been said and presented in a wrong way. Everyone has freedom of speech but our freedom… pic.twitter.com/yXKcaWJWDD

    — ANI (@ANI) February 10, 2025

    क्या है रणवीर इलाहबादिया का ये पूरा विवाद?

    रणवीर इलाहबादिया हाल ही में कॉमेडियन समय रैना के यूट्यूब शो 'इंडियाज गॉट लेंटेंट में पांच फाइनलिस्ट में से एक थे। उन्होंने सामने खड़े कंटेस्टेंट के साथ कई ऐसी अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने शुरुआत में स्टेज पर मौजूद कंटेस्टेंट के साथ अपमानजनक भाषा का उपयोग किया, जो यहां लिखने योग्य नहीं है। रणवीर ने कंटेस्टेंट के माता-पिता पर टिप्पणी की, जिसकी क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और यूजर्स शो के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। 

    खबरें और भी