Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mahhi Vij Daughter: माही की बेटी तारा को इसलिए यूजर्स ने किया ट्रोल, भड़कीं एक्ट्रेस ने कहा- छोटी सोच वाले लोग

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Wed, 26 Jul 2023 12:34 PM (IST)

    Mahhi Vij Daughter Tara 3 साल की तारा अपनी क्यूट वीडियो और अंदाज से सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत लेती हैं। बचपन से ही वह सोशल मीडिया स्टार बन चुकी ह ...और पढ़ें

    Mahhi Vij Befitting Reply to Trolls for Targeting Daughter Tara Bhanushali Namaz Video/Instagram
    Mahhi Vij Befitting Reply to Trolls for Targeting Daughter Tara Bhanushali Namaz Video/Instagram

    HighLights

    1. ट्रोल्स पर फूटा माही विज का गुस्सा
    2. नन्ही तारा को एक वीडियो के लिए किया गया था ट्रोल
    3. बालिका वधु एक्ट्रेस बोलीं-पहले अपने बच्चों को सिखाओ

    नई दिल्ली, जेएनएन। Mahhi Vij Daughter Tara Bhanushali: माही विज और जय भानुशाली की बेटी तारा भानुशाली बचपन से ही सोशल मीडिया स्टार हैं। 3 साल की तारा की मजेदार वीडियो देखने के बाद फैंस के चेहरों पर बड़ी सी मुस्कान आ जाती हैं। इंस्टाग्राम पर माही और जय की बेटी पर फैंस खूब प्यार लुटाते हैं।

    लेकिन हाल ही में टीवी के पावर कपल जय भानुशाली और माही विज को सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। दरअसल, बीते दिन माही विज ने तारा का एक नमाज अदा करते हुए एक वीडियो शेयर किया था।

    जहां कुछ लोगों को ये वीडियो पसंद आया, तो वहीं सोशल मीडिया पर कुछ ट्रोल्स अपनी हरकतों से बाज नहीं आए और उन्होंने नन्हीं तारा को ट्रोल कर दिया। जिसके बाद अब एक्ट्रेस माही विज भी ट्रोल्स को जवाब देने से बिल्कुल पीछे नहीं रहीं।

    ट्रोल्स पर फूटा माही विज का गुस्सा

    माही विज ने बेटी को इंस्टाग्राम पर ट्रोल किये जाने के बाद एक और वीडियो तारा के सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इस वीडियो मे तारा अपनी मां माही विज की गोद में भगवान भोलेनाथ के मंदिर में प्रेयर करते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही बालिका वधु एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को अपने कैप्शन के जरिये करारा जवाब भी दिया।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Tara 🌟🧿 (@tarajaymahhi)

    माही विज ने कैप्शन में लिखा, "ये उन बकवास लोगों के लिए, जिन्होंने धर्म को मजाक बना दिया है। आप तारा को अनफॉलो कर सकते हैं, उसे हेटर्स की जरूरत नहीं है। एक मां के रूप में मुझे पता है कि मैं अपने बच्चे को क्या सिखा रही हूं। इतनी नफरत देखकर बहुत दुखी हूं, प्लीज अपनी जिंदगी पर फोकस करें। मेरी बेटी की चिंता मत करो, अपने बच्चों को सिखाओ"।

    माही विज के समर्थन में सामने आए फैंस

    कुछ ट्रोल्स जहां माही विज के जवाब के बाद भी कमेंट सेक्शन में उन्हें ट्रोल करने से बाज नहीं आए, तो वहीं कुछ फैंस एक्ट्रेस के समर्थन में उतर गए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "सच कहा आपने, मैं खुश हूं कि आप अपनी बेटी को हर धर्म की इज्जत करना सिखा रही हैं"।

    View this post on Instagram

    A post shared by Tara 🌟🧿 (@tarajaymahhi)

    दूसरे यूजर ने ट्रोल्स को कड़क जवाब देने पर एक्ट्रेस की हिम्मत की तारीफ करते हुए लिखा, "नफरत करने वालों के चेहरों पर क्या चप्पल फेंक के मारी है"। अन्य यूजर ने लिखा, "तारा की मां सबसे अच्छी है। मैं मुसलमान हूं, लेकिन मुझे लगता है हर धर्म की इज्जत होनी चाहिए। आपने अपनी बेटी को बहुत ही अच्छी तरह से पाला-पोसा है"।